रेडक्रॉस सोसाइटी के माध्यम से 50 सफाई कर्मियों को प्रदान की गई स्वच्छता किटें

by
ऊना :  जिला रेडक्रॉस सोसायटी ऊना की ओर से 50 सफाई कर्मियों को आज बचत भवन में स्वच्छता किटें वितरित की गई। सहायक आयुक्त एवं सचिव जिला रेडक्रॉस सोसायटी ऊना गौरव चौधरी ने इन किटों को नगर परिषद ऊना के सफाई कर्मियों प्रदान किया। इस अवसर पर सचिव, जिला रेडक्रॉस सोसाइटी ने कहा कि संस्था शहरों व कस्बों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी मानवता की सेवा में प्रशंसनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद ऊना के सभी अधिकारी व कर्मचारी बेहतरीन कार्य कर रहे हैं जिनकी बदौलत शहर स्वच्छ एवं सुंदर है। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि रेडक्रॉस के माध्यम से वितरित की गई किट सफाई कर्मियों के लिए उपयोगी सिद्ध होंगी।
कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश रेडक्रॉस सोसाइटी के संरक्षक सुरेंद्र ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने सहायक आयुक्त का कार्यक्रम में स्वागत किया। सुरेंद्र ठाकुर ने अपनी ओर से जिला रेड क्रॉस सोसाइटी को 11 हजार रुपए का चेक भेंट किया। कार्यक्रम में नगर परिषद ऊना की अध्यक्ष पुष्पा देवी ने भी अपने विचार रखे।
इस मौके पर अद्वेता फाउंडेशन की अध्यक्षा मोनिका सिंह सहित नगर परिषद ऊना के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पुलिस की कार्यप्रणाली पर लग रहे आरोप दुर्भाग्यपूर्ण, संज्ञान ले मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

इस हफ़्ते जिस तरह के आरोप पुलिस पर लगे हैं, वह पुलिस की साख के लिए ठीक नहीं दिल्ली को पानी देने के मुद्दे पर हिमाचल सरकार के यू टर्न पर बोले जयराम ठाकुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समृद्ध हिमाचल-2045’ पहल के तहत ऑनलाइन प्रश्नावली आम जनता के लिए उपलब्ध

उपायुक्त ने प्रदेश के भविष्य निर्माण में ज़िला वासियों से योगदान का किया आग्रह एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश के सतत आर्थिक विकास और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पेंशनर्स को तीन साल से झूठे आश्वासनों के सिवाय कुछ नहीं मिला : जयराम ठाकुर

प्रदेश में अवैध खनन और माफिया की लड़ाई अब बहुत आगे जा रही है, ध्यान दें मुख्यमंत्री एएम नाथ। मंडी : मंडी से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

10 गारंटियों से हर घर तक पहुंचेगा लाभ : बिना सरकार 5 साल काम किया : रायजादा

ऊना: ऊना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा ने बसदेहड़ा, मजारा में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए भाजपा को आड़े हाथों लिया। उन्हीनों ने कहा कि भाजपा के नेता आजकल हिसाब-किताब मांगते...
Translate »
error: Content is protected !!