रेड क्रॉस सोसाइटी को गुरु नानक देव स्कूल डलहौजी ने दिए 2.50 लाख रुपये : जरूरतमंदों की सहायता के लिए स्कूल प्रबंधन की सराहनीय पहल, उपायुक्त ने जताया आभार

by

सेवा भावना की मिसाल बना विद्यालय, उपायुक्त ने प्रिंसिपल नवदीप भंडारी को किया सम्मानित

सुरेंद्र भवानी। डलहौजी :  गुरु नानक देव पब्लिक स्कूल डलहौजी ने सामाजिक सरोकार की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए जिला रेड क्रॉस सोसाइटी चंबा को 2 लाख 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। विद्यालय के प्रिंसिपल नगदीप भंडारी ने उपायुक्त एवं जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष मुकेश रेपस्वाल को यह चेक भेंट किया।
इस अवसर पर उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने गुरु नानक देव पब्लिक स्कूल डलहौजी के प्रिंसिपल नवदीप भंडारी तथा विद्यालय प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए उनकी पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद और असहाय लोगों की सहायता के लिए किया गया यह सहयोग सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है।
उपायुक्त ने कहा कि जिला रेड क्रॉस सोसाइटी जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। समाज के सक्षम वर्ग, शिक्षण संस्थान और अन्य संस्थाएं यदि इसी तरह सहयोग के लिए आगे आएं तो जरूरतमंद लोगों की मदद के प्रयासों को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन की इस पहल को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने प्रिंसिपल नवदीप भंडारी को शॉल, टोपी एवं चंबा थाल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यालय की ओर से किए गए इस योगदान को सामाजिक सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम बताया।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा, सहायक आयुक्त मनमोहन सिंह, उपनिदेशक उच्च शिक्षा विकास महाजन तथा गुरु नानक देव पब्लिक स्कूल डलहौजी के वाइस प्रिंसिपल संदीप राणा भी उपस्थित रहे।
विद्यालय प्रबंधन की ओर से रेड क्रॉस सोसाइटी को प्रदान की गई यह राशि जरूरतमंद लोगों की सहायता और मानवीय कार्यों में उपयोग की जाएगी। इस पहल से शिक्षण संस्थानों में सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भावना को बढ़ावा देने का संदेश भी गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्री अकाल तख्त साहिब पर बाढ़ पीड़ितों के लिए शिरोमणी अकाली दल ने की अरदास : चार साल से तटबंध नहीं बने हैं न फंड रिलीज किए गए न ही रिव्यू किया : सुखबीर सिंह बादल?

अमृतसर : शिरोमणी अकाली दल के द्वारा आज श्री अकाल तख्त साहिब पर अरदास की गई जिसमें अध्यक्ष सुखबीर बादल के इलावा सारी अकाली दल की लीडरशिप मौजूद रही । इस मौके मीडिया से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीन सीटों पर 10 जुलाई को होंगे उपचुनाव : नतीजे 13 जुलाई को सामने आएंगे, तीनों क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 259340

शिमला: हिमाचल प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्र में 10 जुलाई को उपचुनाव होना है, जहां सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।  लोकसभा चुनाव के एक महीने बाद यह उपचुनाव हो...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

माँ का शव लिए बेटे ने पैदल किया यमुना पुल पार : अधिकारीयों व् नेताओं की गाड़ियां को कोई रोक नहीं यू.पी. में इंसानियत को शर्मसार करने वाली उक्त घटना का खन्ना ने लिया कड़ा संज्ञान

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से मामले में दोषी अधिकारयों के विरुद्ध सख्त करवाई की खन्ना ने की मांग होशियारपुर 2 जुलाई  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने यू.पी. में इंसानियत को शर्मसार करने वाली...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिडिम्बा मंदिर में पूजा-अर्चना करने के उपरान्त मुख्यमंत्री सुक्खू ने विंटर कार्निवल मनाली का शुभारम्भ किया : महिला मंडलों की प्रोत्साहन राशि को बढ़ाकर 25 हजार रुपये करने की घोषणा की

कुल्लू : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कुल्लू जिला के मनाली में पांच दिवसीय राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवल का शुभारम्भ किया। उन्होंने ऐतिहासिक हिडिम्बा मंदिर में पूजा-अर्चना करने के उपरान्त परिधि गृह मनाली से...
Translate »
error: Content is protected !!