माॅक अभ्यास किसी भी आकस्मिक स्थिति में एजेंसियों केे बेहतर तालमेल में निभाते हैं अहम भूमिका: हेमराज बैरवा

by

गगल एयरपोर्ट में वार्षिक एंटी-हाइजैकिंग माॅक एक्सरसाइज आयोजित
धर्मशाला, 22 अगस्त: गगल एयरपोर्ट में आज वार्षिक एंटी-हाइजैकिंग माॅक एक्सरसाइज तथा एयरोड्रोम कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। यह अभ्यास उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।
माॅक एक्सरसाइज और बैठक में पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए), इंटेलिजेंस ब्यूरो, सेना, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी), एयरपोर्ट के आंतरिक स्टाफ, एयरपोर्ट पुलिस सिक्योरिटी यूनिट सहित विभिन्न संबंधित विभागों एवं सुरक्षा एजेंसियों ने भाग लिया।
उपायुक्त ने कहा कि माॅक एक्सरसाइज का मुख्य उद्देश्य किसी संभावित विमान अपहरण अथवा विमानन संबंधी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी संबंधित एजेंसियों की तैयारियों, आपसी समन्वय, संचार व्यवस्था, त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली तथा संयुक्त कार्रवाई की क्षमता को परखना और मजबूत करना रहा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के माॅक अभ्यास किसी भी आकस्मिक स्थिति में सभी संबंधित एजेंसियों को बेहतर तालमेल के साथ कार्य करने के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने बताया कि अभ्यास के दौरान विभिन्न एजेंसियों द्वारा अपनी निर्धारित भूमिकाओं और जिम्मेदारियों की समीक्षा की गई, इसके साथ ही, आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए आपसी समन्वय को और बेहतर बनाने तथा संभावित कमियों को दूर करने पर भी चर्चा की गई।
इस दौरान एयरोड्रोम कमेटी की बैठक में भी एयरपोर्ट की सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गुरु तेग़ बहादुर जी का देश ऋणी, उनके आदर्शों में हर भारतीय की आस्था : जयराम ठाकुर

गुरु तेग़ बहादुर के 350वें बलिदान गुरुपर्व में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने श्री गुरुद्वार सिंह सभा द्वारा रिज मैदान शिमला में आयोजित गुरु तेग़...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पहले तिरुपति का आशीर्वाद : प्रचार उसके बाद मुख्यमंत्री ने हैदराबाद के लिए भरी उड़ान

एएम नाथ। शिमला हिमाचल में प्रचार से पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तिरुपति में नत्मस्तक होंगे। मुख्यमंत्री यहां से आशीर्वाद लेने के बाद प्रदेश में प्रचार का अभियान शुरू करेंगे। ऐसे में हिमाचल लोकसभा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का तीन दिवसीय प्रवास कार्यक्रम जारी

एएम नाथ। चम्बा :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 24 फरवरी से जिला चंबा के प्रवास पर आ रहे हैं यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि कुलदीप सिंह पठानिया 24 फरवरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पटवारघर जाने की जरूरत नहीं : हस्ताक्षर सहित घर बैठे आनलाइन मिलेंगे दस्तावेज

एएम नाथ । शिमला :  हिमाचल प्रदेश में आम लोगों को आसानी से सुविधाएं देने के लिए कई सेवाओं को आनलाइन किया जा रहा है। कई तरह की सेवाओं के बीच अब जल्द ही...
Translate »
error: Content is protected !!