फिजिकल टेस्ट देने के लिए दूसरे दिन आए 473 अभ्यर्थी : मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित की जा रही अग्निवीर भर्ती रैली के दूसरे दिन

by
मंडी, 21 दिसम्बर। मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित की जा रही अग्निवीर भर्ती रैली के दूसरे दिन जिला मंडी ज़िला के 473 अभ्यर्थियों ने फिजिकल टेस्ट में भाग लिया। दूसरे दिन मंडी जिला की औट, बागाचुनौगी, बालीचौकी, बलद्वाड़ा, बल्ह, बदरोटा, चचयोट, छतरी, डेहर, डलवान और धर्मपुर तहसीलों व उपतहसीलों के अभ्यर्थियों को भाग लेने के लिए बुलाया गया था। पहले दिन कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिला के 255 युवाओं ने भाग लिया था।
भर्ती निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय मंडी कर्नल डीएस सामंत ने बताया कि रैली के दूसरे दिन लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण 543 अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए आमंत्रित किया गया था। जिसमें से 473 अभ्यर्थियों ने फिजिकल टेस्ट में भाग लिया। उन्होंने बताया कि 22 दिसम्बर को जोगिन्द्रनगर, करसोग, कटौला, कोटली, लड़भड़ोल, मकरेरी और मंडप तहसीलों व उपतहसीलों के अभ्यर्थी फिजिकल टेस्ट में भाग लेंगे। 23 को निहरी, पधर, पांगणा, रिवालसर, संधोल, सरकाघाट, सुन्दरनगर, थाची, थुनाग, टिहरा और टिक्कन तहसीलों अभ्यर्थी भाग लेंगे। 24 दिसंबर को मंडी सदर तहसील के अभ्यर्थी और अग्निवीर क्लर्क, टेक्निकल और टेªडमैन में भर्ती होने वाले अभ्यर्थी भाग लेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना को नगर निगम बनाने की कवायद : 14 पंचायतों को दायरे में लाने की तैयारी

ऊना : ऊना को नगर निगम बनाने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए नगर परिषद के आसपास की लगभग 14 पंचायतों को दायरे में लाने की तैयारी है। इस बारे में संबंधित...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

36 लोग लापता : रामपुर के झाकड़ी क्षेत्र से सटे समेज खड में बादल फटने की घटना होने के कारण : समेज में बदल फटने से प्रभावित 85 किलोमीटर में होगा सर्च ऑपरेशन – जिलाधीश

 प्रभावित श्रेत्र को रेस्क्यू कार्य के लिए छह हिस्सों में बांटा *** एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आर्मी, सीआईएसएफ, आईटीडीपी, पुलिस, होमगार्ड, अग्निशमन दल बचाव कार्य में शामिल* *** बुशहर सदन में ठहराए जाएंगे प्रभावित* एएम नाथ।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

16.91 लाख हुए हिमाचल में भाजपा के प्राथमिक सदस्य : सक्रिय सदस्यता 26 हज़ार पार

 एएम नाथ। चंडीगढ़ / शिमला : हिमाचल प्रदेश में भाजपा की संगठनात्मक स्थिति और सदस्यता का आंकड़ा बढ़ रहा है। राज्य में भाजपा के 16 लाख से अधिक प्राथमिक 26 हजार सक्रिय सदस्य हैं।...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सीपीआई (एम) के संजय चौहान बने राज्य सचिव : माकपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी गठित

रोहित राणा। शिमला : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी (सीपीआई (एम)  के तीन दिवसीय सम्मेलन में प्रदेश की नई कार्यकारिणी गठित की गई है। इसमें संजय चौहान को राज्य सचिव चुना गया। इससे पहले...
Translate »
error: Content is protected !!