रेड मारने पहुंची थाना-7 की पुलिस टीम…..स्पा सेंटर मालिक शटर गिराकर भागा : सीढ़ी लगाकर निकाले गए मुलाजिम

by

जालंधर :  जालंधर में पुलिस को पिम्स अस्पताल के पास स्थित क्रिस्टल स्पा सेंटर में देह व्यापार की सूचना मिली थी। रेड मारने पहुंची थाना-7 की पुलिस टीम को देख स्पा सेंटर संचालक बिल्डिंग का शटर बंद कर मौके से भाग गया। टीम में एक महिला समेत चार पुलिसकर्मी शामिल थे।

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक गतिविधियां चलाई जा रही हैं। योजनाबद्ध तरीके से रेड करने पहुंची टीम के आने की भनक मालिक को पहले ही लग गई। पुलिस के अंदर घुसते ही संचालक ने मुख्य शटर बाहर से लॉक कर दिया और स्टाफ सहित पिछले रास्ते से फरार हो गया। पुलिस ने साथ वाली बिल्डिंग के सहारे अंदर तो प्रवेश कर लिया, लेकिन आरोपियों ने निकास द्वार को भी नीचे से बंद कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक महिला पुलिसकर्मी सहित चारों मुलाजिम अंदर ही फंसे रहे।

आखिरकार बाहर मौजूद पुलिस टीम ने सीढ़ी मंगवाई और खिड़की के रास्ते फंसे कर्मियों को सुरक्षित बाहर निकाला। थाना-7 पुलिस का कहना है कि स्पा संचालक और कर्मचारियों ने कानून से खिलवाड़ किया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

देह व्यापार के रैकेट का मनाली में पुलिस ने किया भंडाफोड़ :पुलिस ने 2 युवकों को किया काबू , 4 युवतियों को किया रेस्क्यू

एएम नाथ। मनाली :  मनाली में पुलिस ने देह व्यापार के एक मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके चंगुल से चार युवतियों को भी बचाया, जिनसे जबरन यह अनैतिक कार्य...
article-image
पंजाब

कृषि विज्ञान केंद्र बाहोवाल, होशियारपुर द्वारा ‘मधुमक्खी पालन’ पर सिखलाई शिविर लगाया

बाहोवाल , 27 फरवरी : कृषि विज्ञान केंद्र बाहोवाल, होशियारपुर द्वारा ‘मधुमक्खी पालन’ पर एक व्यावसायिक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में होशियारपुर जिले के विभिन्न गांवों से किसानों, युवाओं...
article-image
पंजाब , समाचार

जोनल फेस्टिवल में शानदार प्रदर्शन करते हुए दस इनाम किए हासिल : महाराजा ब्रह्मा नंद भूरीवाले गरीबदास कालेज की छात्राओं ने

गढ़शंकर – सतगुरु भूरीवाले गुरगदी परंपरा(गरीबदास सम्प्रदाय) के गद्दीनशीन वेदांत आचार्य स्वामी चेतनानंद की सरपरस्ती में चल रहे महाराज ब्रह्मा नंद भूरीवाले गरीबदास राणा गजेंद्र चंद गर्ल्ज कालेज मनसोवाल की छात्राओं द्वारा जोनल फेस्टिवल...
article-image
पंजाब

सरपंच को जातिसूचक शब्द नही बोले और हमने उसके साथ कभी लड़ाई झगड़ा भी नही किया, सरपंच लोगों को गुमराह कर रहा : कुलदीप सिंह

गढ़शंकर, 3 सितबंर : गांव का सरपंच अपने निजी स्वार्थ के लिए गांव में तनाव पैदा कर गांव की salgen.it शांति को भंग कर रहा है। जिससे लोगों में आपसी भाईचारक एकता को नुकसान...
Translate »
error: Content is protected !!