रेत खनन घोटाला मामला : हाईकोर्ट ने जस्टिस नारंग आयोग द्वारा की गई नकारात्मक टिप्पणियों को हटाने का दिया आदेश

by

रेत खनन नीलामी घोटाले की जांच के लिए गठित जस्टिस नारंग आयोग की रिपोर्ट में खनन ठेकेदार के खिलाफ की गई नकारात्मक टिप्पणियों को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। इस मामले में आयोग ने राणा गुरजीत सिंह को क्लीन चिट दे दी थी।

2017 में पंजाब सरकार ने 102 खदानों में खनन के लिए टेंडर जारी किया था। आरोपों के अनुसार कुछ प्रभावशाली नेताओं के प्रतिनिधियों ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर टेंडर हासिल किए थे। बाद में पंजाब सरकार ने मामले की जांच के लिए जस्टिस नारंग आयोग का गठन किया था। जांच के बाद आयोग ने राणा गुरजीत सिंह को क्लीन चिट दे दी और टेंडर जीतने वाली कंपनी के मालिक संजीत सिंह रंधावा के बारे में रिपोर्ट में प्रतिकूल टिप्पणियां कीं। खनन घोटाले के संबंध में संजीत सिंह रंधावा, साहिल सिंगला, अमित बहादुर और कुलविंदर पॉल सिंह समेत 4 के खिलाफ टिप्पणियां की गई थीं।

आयोग के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर कर चुनौती दी गई थी। हाईकोर्ट ने अपना आदेश सुनाते हुए कहा कि आयोग ने ये टिप्पणियां करते समय याचिकाकर्ता को सुनवाई का मौका नहीं दिया। साथ ही उन्हें यह भी नहीं बताया गया कि याचिकाकर्ता के खिलाफ उनके पास क्या सामग्री है और ऐसा करना न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ है। ऐसे में हाईकोर्ट ने आयोग की ओर से की गई सभी प्रतिकूल टिप्पणियों को खारिज कर दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दर्शन सिंह मट्टू के नेतृत्व में एसडीएम गढ़शंकर को ज्ञापन सौंपा

गढ़शंकर, 12 नवंबर :  पिछले कई दिनों से श्री आनंदपुर साहिब को नया ज़िला बनाने की चल रही चर्चाओं का जहाँ लोगों ने स्वागत किया है, वहीं गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र को प्रस्तावित नए ज़िले...
article-image
पंजाब , समाचार

पुलिस ने 8 युवकों को किया गिरफ्तार : 4 किलो हेरोइन, 1 जिगना पिस्तौल, 2 मैगज़ीन 45 जिंदा कारतूस और 2 लाख की ड्रग्स मनी बरामद

अमृतसर :  पंजाब में सरहद पार से ड्रग्स और हथियार मंगवाने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसी को देखते हुए पंजाब पुलिस ने ऐसे गैंगों पर शिकंजा कसने की मुहिम चलाई है।इसी के...
article-image
पंजाब

सरकारी हाई स्कूल सैला खुर्द के सारे सीसीटीवी कैमरे चोरी 

गढ़शंकर, 30 दिसंबर : गढ़शंकर के कस्बा सैला खुर्द में स्थित सरकारी हाई स्मार्ट स्कूल में गत रात्रि अज्ञात चोरों ने सारे कैमरे चोरी कर लिए। स्कूल में कैमरों के अलावा और कोई नुकसान...
पंजाब

कांप्लैक्स कार्यालय की झाडिय़ों से शव बरामद

लुधियाना ; 23 अगस्त स्थानीय ऋषि नगर वाई ब्लाक कांप्लैक्स कार्यालय की झाडिय़ों के समीप एक युवक का शव बरामद किया गया। इसके बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा...
Translate »
error: Content is protected !!