पुलिस ने 8 युवकों को किया गिरफ्तार : 4 किलो हेरोइन, 1 जिगना पिस्तौल, 2 मैगज़ीन 45 जिंदा कारतूस और 2 लाख की ड्रग्स मनी बरामद

by

अमृतसर :  पंजाब में सरहद पार से ड्रग्स और हथियार मंगवाने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसी को देखते हुए पंजाब पुलिस ने ऐसे गैंगों पर शिकंजा कसने की मुहिम चलाई है।इसी के तहत अमृतसर में पुलिस ने 8 युवकों को गिरफ्तार किया है।   यह लोग ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से हथियार और हेरोइन मंगवाते थे।

अमृतसर पुलिस ने सरहद पार से हथियार मंगवाने वाले 8 युवकों को गिरफ्तार किया है। युवकों से भारी मात्रा में नशे का सामान और पिस्टल बरामद की गई। पुलिस कमिश्नर रंजीत ढिल्लों के मुताबिक अमृतसर को नशा मुक्त बनाने के लिए मुहिम चलाई गई थी। इसके तहत 8 युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से 4 किलो हेरोइन, 1 जिगना पिस्तौल, 2 मैगज़ीन 45 जिंदा कारतूस और 2 लाख की ड्रग्स मनी बरामद की गई है।

पुलिस कमिश्नर का कहना है कि इन लोगों की पुलिस तलाश कर रही थी।  पकड़े गए युवकों पर पहले से 307 के कई मामले दर्ज थे और जब इनको गिरफ्तार किया तो सारे मामलों का खुलासा हुआ। ये लोग ड्रोन के जरिये सारा सामान पाकिस्तान से मंगवाते थे। उसके बाद उसे यहां बेचते थे। रंजीत ढिल्लों के मुताबिक पिछले 8 दिनों में 31 मामले दर्ज किए गए हैं और 41 लोग गिरफ्तार किए गए है। इन सारे मामलों में उन लोगों तक पहुंचा गया है।।जहां से ये समान लेकर आते थे। रंजीत ढिल्लों का कहना है कि आरोपी अटारी के गांव घरिंडा के ही रहने वाले थे।।अभी जांच की जा रही है और भी खुलासे होने की संभावना है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में IAS अफसरों के सस्पेंशन पर बवाल : AAP ने बताया सही, BJP ने केंद्र सरकार से की बड़ी मांग

पंजाब सरकार की बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई में दो सीनियर IAS अफसरों को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड करने के मामले में विवाद खड़ा हो गया है. IAS अधिकारी कमल किशोर यादव और जसप्रीत सिंह के...
article-image
पंजाब

पुलिस टीमों ने पार्षदों सहित लोगों को कोरोना के प्रति किया जागरुक – कहा, समय पर सावधानी अपनाने से ही कोरोना पर कसी जा सकती है नकेल

हिदायतों का उल्लंघन संबंधी अब तक 96 मामले हुए दर्ज होशियारपुर : एसएसपी नवजोत सिंह माहल की ओर से अधिक से अधिक लोगों को कोरोना वायरस की दूसरी लहर से सावधान करने के उद्देश्य...
Translate »
error: Content is protected !!