रेप केस में फरार MLA भगोड़ा घोषित : 31 जनवरी को फिर सुनवाई

by

चंडीगढ़ :  पंजाब के सनौर से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक हरमीत सिंह पठानमजरा की मुश्किलें बढ़ गई हैं. पटियाला की एक अदालत ने पठानमजरा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. कोर्ट ने उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया है। यह फैसला पठानमजरा के खिलाफ दर्ज बलात्कार के मामले में लगातार कोर्ट में पेश न होने की वजह से लिया गया है।

इसके साथ ही कोर्ट ने पुलिस और संबंधित विभागों को को विधायक हरमीत सिंह पठानमजरा की चल और अचल संपत्तियों की लिस्ट कोर्ट में पेश करने के निर्देश दिए गए. मामले की अगली सुनवाई 31 जनवरी को होगी. विधायक को 20 दिसंबर तक जिला अदालत में पेश होने के लिए नोटिस जारी किया था, हालांकि वो कोर्ट में पेश नहीं हुए. इस बीच उन्होंने हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका लगाई है, जिसका फैसला आना बाकी है।

पठानमाजरा के खिलाफ FIR दर्ज :  दरअसल एक महिला ने सितंबर 2025 में पटियाला के सिविल लाइन पुलिस स्टेशन में विधायक पठानमाजरा के खिलाफ बलात्कार, धोखाधड़ी और धमकी देने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया था. महिला का आरोप था कि पठानमाजरा ने अपनी पहली शादी के बारे में झूठ बोलकर उससे शादी की और उसका यौन उत्पीड़न किया।

ऑस्ट्रेलिया से जारी किया वीडियो :  इसके बाद जब पंजाब पुलिस उसे गिरफ्तार करने हरियाणा के करनाल पहुंची तो पुलिस से झड़प हुई, इस दौरान उनके समर्थकों ने पुलिस पर फायरिंग और पथराव किया. हंगामे के बीच पठानमाजरा फरार हो गए थे. इसके बाद पठानमाजरा सोशल मीडिया के जरिए ऑस्ट्रेलिया में नजर आए, जहां उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पंजाबी चैनलों से बातचीत की. पठानमाजरा का दावा है कि उनके खिलाफ झूठा मामला दर्ज किया गया है।

आरोपों को बताया गलत :  विधायक पठानमाजरा ने कहा कि उन्हें इस मामले में इसलिए फंसाया गया है क्योंकि उन्होंने आम आदमी पार्टी की दिल्ली टीम के खिलाफ बयान दिए थे. उन्होंने इन आरोपों को राजनीतिक साजिश बताया. कोर्ट ने पहले उन्हें 12 नवंबर तक पेश होने का अल्टीमेटम दिया था और उनके आवास पर नोटिस भी चिपकाया गया था. हालांकि निर्धारित समय के अंदर पेश न होने के कारण , कोर्ट ने अब आगे की कानूनी प्रक्रिया को तेज कर दी है।

कौन है हरमीत सिंह पठानमाजरा :  हरमीत सिंह पठानमाजरा पटियाला स्थित सनौर से विधायक हैं. साल 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में उन्होंने काली दल के हरिंदर पाल सिंह चंदूमाजरा को करीब 50 हजार वोटों से हराया था. हालांकि उनका राजनीतिक सफर विवादास्पद रहा है. साल 1994 में अकाली दल से शुरुआत करने वाले हरमीत कई पार्टियों में रहे जिनमें मनप्रीत बादल की पार्टी, कांग्रेस, और पंजाब एकता पार्टी शामिल हैं. 2020 में वो AAP में शामिल हुए।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भाजपा प्रत्याशी निमिषा मेहता ने गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल किया

गढ़शंकर – गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी निमिषा मेहता ने अपने समर्थकों सहित एसडीएम कार्यालय में आना नामांकन पत्र दाखिल किया। भाजपा नेत्री निमिषा मेहता की रिहायश से उनके समर्थकों ने एसडीएम कार्यालय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राम मंदिर में लगा पहला ‘गोल्डन गेट : 1000 साल तक नहीं होंगे खराब

अयोध्या  : भगवान रामलला के मंदिर की भव्यता का अंदाजा लगाना कल्पना से परे है। गर्भगृह के दरवाजे की भव्यता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यहां के दरवाजे स्वर्ण जड़ित...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

इलेक्टोरल बॉन्ड्स मुद्दे से ध्यान भटकाने की घृणित साजिश है केजरीवाल को एक के बाद एक सम्मन भेजना : गोपाल राय

नई दिल्ली  :  दिल्‍ली के कथि‍त शराब नीति घोटाले में ईडी मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक के बाद एक समन भेज रही है जबकि केजरीवाल की कोर्ट में रुख करने के बाद जमानत भी...
article-image
पंजाब

भाजपा द्वारा काटे जा रहे 55 लाख गरीब परिवारों के राशन कार्ड किसी भी कीमत पर नहीं कटने दिए जाएंगे: डिप्टी स्पीकर

गढ़शंकर, 27 अगस्त : गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर स. जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार पंजाब के...
Translate »
error: Content is protected !!