रेस्टोरेंट मालिक की गोलियां मारकर सरेआम हत्या, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

by

अमृतसर :पंजाब के अमृतसर में रविवार रात उस समय सनसनी फैल गई जब स्थानीय व्यापारी और रेस्टोरेंट मालिक आशु महाजन की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वारदात के कुछ ही घंटों बाद कुख्यात अपराधी गिरोह लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े लोगों ने इस हत्या की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर ली। हालांकि पुलिस और प्रशासन ने इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है।

सोशल मीडिया पर दावा

हत्या की जिम्मेदारी लेने वाला पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. इसमें गिरोह के सदस्य हरि बॉक्सर ने लिखा कि अमृतसर में हुई आशु महाजन की हत्या की जिम्मेदारी हम लेते हैं. उसने हमारे साथी नोना हरिके के बारे में पुलिस को सूचना दी थी, इसलिए उसे मौत के घाट उतारा गया. भविष्य में जो भी हमारे भाइयों के बारे में पुलिस को खबर देगा, उसका भी यही अंजाम होगा. स्ट में आगे चेतावनी देते हुए कहा गया कि जिन लोगों को गैंग की तरफ से फोन किए गए हैं, वे समय रहते संपर्क करें, वरना उन्हें भी इसी तरह की सजा भुगतनी होगी।

हत्या की वारदात कैसे हुई?

पुलिस के मुताबिक, रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे दो अज्ञात व्यक्ति आशु महाजन के रेस्टोरेंट में पहुंचे. उन्होंने पानी मांगा और उसके बाद अचानक फायरिंग शुरू कर दी. गोलियों की बौछार में आशु को करीब 6 गोलियां लगीं. हमलावर वारदात के बाद मौके से फरार हो गए. गंभीर रूप से घायल आशु को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद से स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों में गहरा आक्रोश और भय का माहौल है।

पुलिस की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और इलाके को घेर लिया. रेस्टोरेंट और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्यारों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें बनाई गई हैं।

पुलिस का यह भी कहना है कि गैंगस्टरों के सोशल मीडिया पोस्ट की भी जांच की जा रही है ताकि उनकी लोकेशन और नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा सके. साथ ही, स्थानीय सूत्रों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आशु का गैंग से किस तरह का टकराव हुआ था।

बिश्नोई गैंग की धमकी से बढ़ा डर

लॉरेंस बिश्नोई और उसके सहयोगियों का नाम पहले भी कई हाई-प्रोफाइल हत्याओं और धमकियों में आ चुका है. हाल ही में इस गैंग ने पंजाब और हरियाणा के कई कारोबारियों व नेताओं को धमकी दी थी. अब अमृतसर की इस वारदात ने यह साफ कर दिया है कि गैंग अपनी धमकी को अंजाम देने में पीछे नहीं हटता.।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

योग बच्चों में समग्र विकास को बढ़ावा देता है

 होशियारपुर/दलजीत अजनोहा/21 जून योग, एक प्राचीन अभ्यास जिसकी कालातीत प्रासंगिकता है, बच्चों को समग्र विकास के लिए एक गहन मार्ग प्रदान करता है। उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ाने के अलावा, यह व्यापक...
पंजाब

सेवानिवृत्त सुबेदार ने आत्महत्या की, सुसाइड नोट के आधार पर पत्नी व बेटों पर मामला दर्ज

गढ़शंकर – घरेलू विवाद के चलते फ़ौज से सेवानिवृत्त सुबेदार पेंशन प्राप्त ने आत्महत्या कर ली। गढ़शंकर पुलिस ने मिरतक के भाई व प्राप्त हुए सुसाइड नोट के आधार पर उसकी पत्नी व बेटों...
article-image
Uncategorized , पंजाब

2 महिलाएं ग्रिफ्तार : घर में छुपा रखी थी हथियार और नशे की खेप

अमृतसर :  पुलिस ने अवैध हथियार और नशे की खेप पकड़ी है। बड़ी बात यह है कि पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दोनों महिलाओं का पाकिस्तान कनेक्शन मिला है। अमृतसर ग्रामीण...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय नाबालिग के बैग से चिट्टा बरामद…एचआरटीसी बस से 130 ग्राम हेरोइन बरामद : पुलिस नेटवर्क की जांच में जुटी

एएम नाथ। कांगड़ा : जिला कांगड़ा में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गगल थाना क्षेत्र के अंतर्गत बनोई पुल के पास राष्ट्रीय...
Translate »
error: Content is protected !!