रैडक्रॉस को बल देने के लिए डीसी अमरजीत सिंह की विशेष पहल : 25 हजार रुपये का अंशदान करके हमीरपुर जिले के पहले संरक्षक बनें

by
बिझड़ी-दियोटसिद्ध क्षेत्र के लिए जिला रैडक्रॉस सोसाइटी की ओर से सौंपी एंबुलेंस
हमीरपुर 16 फरवरी। जिला हमीरपुर में रैडक्रॉस सोसाइटी के कार्यों को बढ़ावा देने के लिए उपायुक्त एवं जिला रैडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने विशेष पहल करते हुए स्वयं 25 हजार रुपये का अंशदान करके जिला रैडक्रॉस सोसाइटी के पैट्रन यानि संरक्षक बनने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को यह राशि जमा करवाकर वह जिला रैडक्रॉस सोसाइटी के संरक्षक बनें। वह जिला में रैडक्रॉस सोसाइटी के पहले संरक्षक बने हैं। अभी तक कई लोग जिला रैडक्रॉस सोसाइटी के आजीवन सदस्य तो हैं, लेकिन संरक्षक कोई भी नहीं बना था। अमरजीत सिंह ने सोसाइटी का संरक्षक बनकर अन्य लोगों के लिए एक मिसाल पेश की है।
उपायुक्त ने बिझड़ी-दियोटसिद्ध क्षेत्र में एंबुलेंस सुविधा प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को जिला रैडक्रॉस सोसाइटी की ओर से एक एंबुलेंस गाड़ी भी उपलब्ध करवाई है। उन्होंने शुक्रवार को ही यह एंबुलेंस गाड़ी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री को सौंपी।
उपायुक्त ने बताया कि बीते दिनों दियोटसिद्ध में चैत्र मास मेलों की तैयारियों की समीक्षा बैठक के दौरान क्षेत्र में एंबुलेंस की कमी का मुद्दा उठा था। इसको देखते हुए जिला रैडक्रॉस सोसाइटी ने स्वास्थ्य विभाग को एंबुलेंस गाड़ी उपलब्ध करवाई है। इससे क्षेत्रवासियों और बाबा बालक नाथ मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा होगी।
उपायुक्त ने कहा कि जिला में रैडक्रॉस सोसाइटी की गतिविधियों के विस्तार और अधिक से अधिक लोगों को इस सोसाइटी से जोडऩे के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे, ताकि गरीब एवं जरुरतमंद लोगों की अधिक से अधिक मदद की जा सके। उन्होंने कहा कि जिलावासियों को सोसाइटी के सदस्य या संरक्षक बनने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
उपायुक्त ने बताया कि उनकी माता ने उन्हें अपनी बचत की धनराशि सौंपते हुए इस पैसे को किसी पुनीत कार्य में लगाने की सलाह दी थी। माता जी की सलाह के अनुसार वह इस धनराशि में से कुछ अंशदान करके जिला रैडक्रॉस सोसाइटी के संरक्षक बने हैं।
उन्होंने कहा कि रैडक्रॉस सोसाइटी में लोगों से प्राप्त अंशदान से गरीब, असहाय एवं जरुरतमंद लोगों की मदद की जाती है। इसलिए, अधिक से अधिक लोग रैडक्रॉस सोसाइटी से जुडक़र तथा अपनी नेक कमाई से अंशदान करके गरीब, असहाय एवं जरुरतमंद लोगों की मदद कर सकते हैं।
उपायुक्त का अनुसरण करते हुए अब एसपी पदम चंद और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आरके अग्निहोत्री ने भी संरक्षण बनने का निर्णय लिया है, जिसकी प्रक्रिया शीघ्र ही पूर्ण की जाएगी।
उपायुक्त ने जिला विकलांगता पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण भी किया और वहां उपलब्ध करवाई जा रही विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया।
इस अवसर पर एसपी पदम चंद, एडीसी मनेश यादव, एसडीएम मनीष सोनी, सहायक आयुक्त पवन कुमार शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आरके अग्निहोत्री, जिला रैडक्रॉस सोसाइटी के सचिव लवकेश शर्मा, सदस्य और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में 1000 से अधिक लोगों ने स्वेच्छा से बिजली सब्सिडी छोड़ीः मुख्यमंत्री पात्र लाभार्थियों की पहचान के लिए अप्रैल में बीपीएल सर्वेक्षण फिर होगा शुरू : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू

मुख्यमंत्री ने कोटला पुलिस चौकी को पुलिस थाना में स्तरोन्नत करने की घोषणा की मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे के दौरान ज्वाली...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रेस ब्रीफिंग में सेना ने बताई अंदर की बात…..जानिए कितने बजे और कब क्या-क्या हुआ

नई दिल्ली।  पहलगाम हमले के 15 दिनों के अंदर ही भारतीय सेना ने इसका बदला सूत समेत ले लिया है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया है।आतंकी हमले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नादौन पुलिस ने स्कूटी सवार 3 युवकों को चिट्टे के साथ पकड़ा

रोहित जसवाल।  नादौन  : हमीरपुर जिला में पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत 2 अलग-अलग जगहों पर चिट्ट व चरस पकड़ी गई है। पहले मामले में नादौन पुलिस ने स्कूटी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायकों को गाड़ी पर झंडा लगाने की अनुमति देने का फैसला : स्पीकर के साथ कानूनी पहलुओं पर चर्चा करने के बाद – मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

धर्मशाला , 23 दिसंबर :  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को सदन में कहा कि सरकार विधायकों को गाड़ी पर झंडा लगाने की अनुमति देने का फैसला स्पीकर के साथ...
Translate »
error: Content is protected !!