Dc अपूर्व देवगन ने ली जिला टास्क फोर्स और गुणवत्ता आश्वासन समिति की बैठक : उपायुक्त का गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं की मजबूती पर बल

by
मंडी, 16 फरवरी। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने शुक्रवार को सीएमओ सभागार में जिला टास्क फोर्स और जिला गुणवत्ता आश्वासन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिले में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं की मजबूती पर बल दिया।उन्होंने इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों से एकीकृत प्रयासों का आह्वान किया।
3 मार्च को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक
उपायुक्त ने टीकाकरण को लेकर गठित जिला टास्क फोर्स की बैठक में कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य एवं समग्र विकास के लिए उपयुक्त समय पर टीकाकरण बहुत आवश्यक है। जिले में राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर 3 मार्च को सघन पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत 0-5 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 67186 बच्चों को बूथ स्तर पर पल्स पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। अभियान को सफल बनाने के लिए जिलेभर में 1103 पल्स पोलियो बूथ स्थापित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त प्रमुख बस अड्डों व जिला के प्रवेश द्वारों पर भी ट्रांजिट बूथ लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिले में पोलियों को लेकर झोपड़ पट्टी तथा प्रवासियों के आवागमन स्थलों, निर्माण स्थलों जैसे हाई रिस्क एरिया में 599 बच्चे चिन्हित किए गए हैं। वहां विशेष बूथ स्थापित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि देश के पोलियो मुक्त होने के स्टेटस को बरकरार रखने के लिए सभी के समन्वित प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की कि वे 3 मार्च को 5 साल तक के बच्चों को नजदीकी बूथ पर ले जाकर पल्स पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं।
कोटली, धर्मपुर तथा लड़भडोल अस्पताल में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को लेकर जल्द बनाएं प्राक्कलन
उपायुक्त ने जिला गुणवत्ता आश्वासन समिति की बैठक में स्वास्थ्य संस्थानों में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण कार्यों में तेती लाने और स्वच्छता तथा सुरक्षा सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को सिविल अस्पताल कोटली, धर्मपुर तथा लड़भडोल में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण को लेकर जल्द प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने अस्पताल में बायोमेडिकल कचरे के निस्तारण की व्यवस्था की पूरी जानकारी ली तथा स्वच्छता तथा सुरक्षा सुनिश्चित रखने को कहा।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेन्द्र कुमार ने उपायुक्त का स्वागत करते हुए जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में लोगों को तय मानकों के अनुसार स्तरीय सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
बैठक में नगर निगम के आयुक्त एच.एस. राणा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश ठाकुर सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

केंन्द्रीय बजट 2026-27 हिमाचल के लिए निराशाजनक और अन्यायपूर्ण…राजस्व घाटा अनुदान बंद करना संघीय ढांचे पर प्रहार : मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा 2026-27 के लिए प्रस्तुत बजट स्पष्ट रूप से आम लोगों, मध्यम...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हेरोइन के साथ पंजाब का व्यक्ति हिमाचल में गिरफ्तार

एएम नाथ। कुल्लू । थाना भुंतर के अंतर्गत पुलिस ने हेरोइन तस्करी के आरोप में पंजाब के व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के तार कहां कहां जुड़े हैं, इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सेके्रट हार्ट स्कूल के वार्षिक उत्सव में आरएस बाली ने स्कूल से जुड़ी यादों को किया सांझा : शिक्षकों और स्कूल बेहतर माहौल से विद्यार्थियों का होता है सर्वांगीण विकास – आरएस बाली

पूर्व विद्यार्थी होने का निभाया फर्ज, स्कूल को पार्क बनाने के लिए दिए 21 लाख एएम नाथ।धर्मशाला, 18 अक्तूबर। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि शिक्षक और स्कूल का...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

केरल से कादियान, जिला गुरदासपुर तक 3,600 किलोमीटर लंबी साइकिल यात्रा की अहमदिया मुस्लिम यूथ विंग इंडिया ने की शुरुआत :

होशियारपुर : दलजीत अजनोहा –   यात्रा के साइकिल सवार होशियारपुर के भुलवाड़ी स्थित सचदेवा स्टॉक के ऑफिस पहुंचे, जहां फिट बाइकर क्लब के अध्यक्ष श्री परमजीत सचदेवा जी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस...
Translate »
error: Content is protected !!