रैत से ततवानी सड़क निर्माण पर खर्च होंगे आठ करोड़: पठानिया

by

नरेटी में विधायक के सम्मान में आयोजित किया कार्यक्रम
धर्मशाला, 11 सितंबर। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि रैत से ततवानी सड़क निर्माण पर आठ करोड़ खर्च किए जाएंगे ताकि लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि गढ़ माता मंदिर की सड़क को सुधार कर मच्छयाल से जोड़ा जाएगा इसके साथ ही भैरू गाँव की सड़क को मकरोटी गाँव के लिए पुल बना कर जोड़ा जाएगा।
सोमवार को नरेटी में सीनियर सिटीजन तथा स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्यातिथि विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर विस क्षेत्र का चहुमुखी विकास उनकी प्राथमिकता है तथा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु द्वारा शाहपुर के विकास के लिए हरसंभव सहायता की जा रही है। उन्होंने कहा कि बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए सरकार द्वारा हर घर नल की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि नरेटी क्षेत्र में पेयजल की बेहतर सुविधा के लिए दो करोड़ 22 लाख की लागत से ट्यूबवेल स्थापित किया जाएगा।
विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर के विकास में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी तथा लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि लोगों की समस्याओं का त्वरित निदान सुनिश्चित करने के लिए विधायक जनता के द्वार कार्यक्रम आरंभ किया गया है। इस अवसर पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि नरेटी में विद्युत की बेहतर सुविधा के लिए 250 वॉट का ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा इसके साथ ही नरेटी गांव के श्मसान घाट तक सड़क भी निर्मित की जाएगी।
इससे पहले नरेटी पंचायत प्रतिनिधियों तथा वरिष्ठ नागरिकों ने विधायक केवल सिंह पठानिया को सम्मानित भी किया तथा मनाली की तर्ज पर चम्बी में होट बैलून चम्बी मैदान में आरंभ करवाने तथा पर्यटन को विकसित करने की दिशा में उठाए गए कदमों के विधायक का आभार भी व्यक्त किया।
इस अवसर पर गौतम शर्मा, रिटायर प्रिंसीपल सत प्रकाश, भवानी शर्मा,बरयाम सिंह मनकोटिया,अजीत पाल, राम कुमार शर्मा, रजनी देवी प्रधान नेरटी पंचायत ,रेखा देवी पंचायत समिति सदस्य,डॉक्टर सौरभ शर्मा, राम कुमार शर्मा,लोकेश नंदन,मदन लाल मस्ताना,प्यार सिंह चौधरी,देश राज,प्रदीप बलोरिया,अमर नाथ,भीखम सिंह मनकोटिया, कृष्ण मनकोटिया, पंकज मनकोटिया,पंकज पठानिया पूर्व उप प्रधान,पूर्ण चंद शर्मा, आज्ञा राम,सुरिन्दर मेहरा,अशोक पठानिया, योगेंद्र शर्मा,दविन्द्र शर्मा, सुमन कुमारी,सुशीला शर्मा वार्ड सदस्य,उप प्रधान शेर सिंह सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कहां से लाती थी पूर्व विधायक सत्कार कौर नशा? जांच अधिकारियों के मुताबिक गिरफ्तारी के बाद सत्कार कौर ने ने किए नए खुलासे

अरुण दीवान। मोहाली। खरड़ में 100 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ी गई पूर्व विधायक सत्कार कौर से पूछताछ के बाद कई राजफाश होने लगे हैं। जांच अधिकारियों के मुताबिक सत्कार कौर ने पुलिस पूछताछ...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गनी हत्याकांड : आरोपी सिमरनजीत सिंह फौजी के गढ़शंकर पुलिस ने किया ग्रिफ्तार, अदालत ने दिया पुलिस को तीन दिन जा रिमांड

गढ़शंकर।  गढ़शंकर के बीत क्षेत्र में कल दिनदिहाड़े 27 वर्षीय युवक मनजीत सिंह उर्फ़ गनी का अपहरण कर उसकी टांगों में गोलियां मार कर और मारपीट कर हत्या करने के आरोपी  सिमरनजीत सिंह फौजी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हटवाड़ स्कूल पहुंचे उपायुक्त राहुल कुमार, छात्र छात्राओं से किया संवाद बोले-फॉरेस्ट क्लीयरेंस मिलते ही जल्द शुरू होगा राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल का कार्य

एएम नाथ। बिलासपुर, 15 जनवरी: उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने आज हटवाड़ स्कूल का दौरा कर विद्यालय की शैक्षणिक एवं आधारभूत व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद स्थापित किया। इस अवसर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पहाड़ी दिवस कार्यक्रम के दूसरे दिन पहाड़ी कवि सम्मेलन का DC आदित्य नेगी ने किया शुभारम्भ :

युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़े रखने के लिए उठाने होंगे समुचित कदम – उपायुक्त शिमला, 01 नवम्बर – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने कहा कि हमें युवा पीढ़ी को अपनी पहाड़ी संस्कृति...
Translate »
error: Content is protected !!