रोजगार कार्यालयों में अब पंजीकरण के लिए मिलेगी आनलाइन सुविधा : आवेदकों अब बार-बार रोजगार कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे

by
धर्मशाला, 31 जुलाई। रोजगार कार्यालयों में आवेदकों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया पहली अगस्त, 2023 से पूरी तरह से ऑनलाइन कर दी जाएगी, अब आवेदकों को रोजगार कार्यालयों के बार-बार चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
यह जानकारी क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय अधिकारी अक्षय कुमार ने देते हुए बताया कि आवेदकों को पंजीकरण तथा रोजगार कार्ड के नवीनीकरण के लिए विभाग की साइट पर लॉग इन करना पड़ेगा तथा प्रत्येक आवदेक को सबसे पहले लॉग इन आईडी बनानी होगी इसके उपरांत आनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया को पूर्ण करना होगा। विभाग द्वारा रोजगार कार्यालयों में पंजीकरण प्रक्रिया से संबंधित जानकारी हेतु एक यूट्यूब विडियो भी बनाया गया है जिसमें पंजीकरण तथा नवीनीकरण की प्रक्रिया की जानकारी दी गई है।
उन्होंने बताया कि पंजीकरण प्रक्रिया को सरल बनाया गया है ताकि किसी भी आवेदक को पंजीकरण करवाने में असुविधा नहीं हो। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए आवेदक अपनी नजदीकी रोजगार कार्यालयों में संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा मिलने से अब आवेदकों को रोजगार कार्यालयों में बार-बार नहीं आना पड़ेगा इससे आवेदकों के समय में भी बचत होगी तथा आने जाने का खर्चा भी कम होगा।
क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय अधिकारी ने कहा कि रोजगार कार्यालयों के माध्यम से बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं तथा राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार मेले भी आयोजित किए जा रहे हैं ताकि युवाओं को घर द्वार पर ही रोजगार के बेहतर सुविधा मिल सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बसदेहड़ा स्कूल को मिला बॉक्सिंग रिंग, सतपाल सिंह सत्ती ने किया शुभारंभ

ऊना- छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, बसदेहड़ा में 7 लाख रुपये लागत के बॉक्सिंग रिंग का शुभारंभ किया। इस मौके पर स्थानीय स्कूल के खिलाड़ियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री का प्रवास कार्यक्रम

ऊना, 15 नवम्बर – उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री शुक्रवार 17 नवम्बर को प्रातः 11 बजे हिमकैप्स कॉलेज बढ़ेड़ा में आयोजित होने वाले 70वें राज्य स्तरीय सहकारिता सप्ताह समारोह में बतौर मुख्यतिथि शिरकत करेंगे। Share     
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरोल पंचायत के बन्नू फाट में भूस्खलन की चपेट में आने से एक युवक की मौत

एएम नाथ। चम्बा : चम्बा जिला के साथ लगती सरोल पंचायत के बन्नू फाट में भूस्खलन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान विजय कुमार...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

9वें रोजगार मेले में होशियारपुर में 285 को दिए गए नियुक्ति पत्र : नई पीढ़ी अमृत काल को आकार देगी – हरदीप पुरी

होशियारपुर,26 सितम्बर ( ) केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस और आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने डीएवी कॉलेज परिसर में आयोजित रोजगार मेले के 9वें संस्करण के अंतर्गत करवाए गए...
Translate »
error: Content is protected !!