रोजगार के इच्छुक प्रार्थी सुबह 10 बजे पहुंचे जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो: 15 जुलाई को विश्व कौशल दिवस पर विशेष प्लेसमैंट कैंप का आयोजन: ए.डी.सी

by

होशियारपुर :14 जुलाई:
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) श्री दरबारा सिंह ने बताया कि नौजवानों को कौशल विकास के लिए प्रेरित करना व समाज में कौशल विकास की भावना को ऊंचा उठाने के लिए हर वर्ष 15 जुलाई को पूरी दुनिया में विश्व कौशल दिवस मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी के अंतर्गत पंजाब कौशल विकास की ओर से जिला रोजगार व कारोबार ब्यूररो और कौशल विकास के सहयोग से 15 जुलाई को जिला रोजगार कार्यालय में एक विशेष प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि इस प्लेसमेंट कैंप में भारत फाईनांस मार्किटिंग लिमिटेड, हीरो इलेक्ट्रीकल, टैक महिंद्रा(एस.आर.ए), रिलायंस माल, एस.बी.आई. कार्ड व पी.एन.बी मैट लाइफ इंश्योरेंस आदि नामी कंपनियां भाग ले रही हैं। उन्होंने बताया कि कंपनियों की ओर से योग्य प्रार्थियों का मौके पर ही चयन किया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक दसवीं, बारहवीं, स्नातक, स्किल कोर्स. आई.टी.आई. व डिप्लोमा होल्डर प्रार्थी अपना रिज्यूमे साथ लेकर जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो, सरकारी आई.टी.आई. कांप्लेक्स, एम.एस.डी.सी. बिल्ंिडग पहली मंजिल, जालंधर रोड होशियारपुर में सुबह 10 बजे विजिट कर, इस प्लेसमेंट कैंप में भाग लेकर अपनी योग्यता के अनुसार अच्छा रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।
—-

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

*यूनाइटेड किंगडम (इंग्लैंड) में श्री राजेश बाघा का विशेष दौरा — 2027 में श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व की तैयारियों पर केंद्रित महत्वपूर्ण बैठकें*

लंदन/ यूके/दलजीत अजनोहा :  श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व (2027) की भव्य एवं आध्यात्मिक तैयारियों को लेकर पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग (एस.सी. आयोग) के पूर्व अध्यक्ष, भाजपा पंजाब के...
पंजाब

बिजली विभाग गढ़शंकर का सामान चोरों ने किया गायव, अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

गढ़शंकर – अज्ञात चोरों के खिलाफ पंजाब पावर कारपोरेशन गढ़शंकर कार्यलय के पीछे बने कमरों के ताले तोड़कर तीनकि लाख अठारह हजार रुपये का सामान चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।...
article-image
पंजाब

गांव चक्क फुल्लू वासियों ने अम्बेदकर जयंती मनाई बच्चों व ग्रामीणों को किया प्रेरित

गढ़शंकर :  सावित्री बाई फूले स्त्री सभा के तत्वावधान में पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांव चक्क फुल्लू में अम्बेदकर जयंती मनाई गई। मुख्य वक्ता डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट के प्रांतीय महासचिव मुकेश कुमार,...
Translate »
error: Content is protected !!