गांव चक्क फुल्लू वासियों ने अम्बेदकर जयंती मनाई बच्चों व ग्रामीणों को किया प्रेरित

by
गढ़शंकर :  सावित्री बाई फूले स्त्री सभा के तत्वावधान में पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांव चक्क फुल्लू में अम्बेदकर जयंती मनाई गई। मुख्य वक्ता डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट के प्रांतीय महासचिव मुकेश कुमार, केवल सिंह जर्मनी, डा. बिक्कर सिंह एवं पैंशनर्स नेता हंसराज गढ़़शंकर ने उपस्थित लोगों को डा. भीमराव अम्बेडकर जी के जीवन संघर्ष के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने अपना पूरा जीवन देश के करोड़ों लोगों का जीवन सुधारने एवं शिक्षा के महत्व हेतु व्यतीत किया है। उन्होंने कहा कि बच्चों एवं ग्रामीणों को बाबा साहेब के जीवन से प्रेरणा लेकर शिक्षा के महत्व को समझते हुए समाज में व्याप्त बुराइयों के खिलाफ संघर्ष करना चाहिए। इस मौके पर सावित्री बाई फूले सभा की तरफ से पढ़ाई के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर डीटीएफ नेता सतपाल कलेर, मास्टर गुरमेल सिंह, राजेन्द्र कौर, जगदीश कौर, बलवीर सिंह, मनोहर सिंह लोई व वैद निर्मल सिंह विशेष रुप से मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जवालामुखी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के साक्षात्कार स्थगित

राकेश शर्मा : देहरा/ तलवाड़ा :  बाल विकास परियोजना अधिकारी देहरा सुशील शर्मा ने बताया कि बाल विकास परियोजना देहरा के अधीन जवालामुखी उपमंडल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के तीन और सहायिका के 17 पद...
article-image
पंजाब

सत्ता का अहंकार त्याग कर इलाके के लोगों की समस्याओं का समाधान करो डिप्टी स्पीकर : निमिषा मेहता

गढ़शंकर – सीनियर भाजपा नेता निमिषा मेहता ने गढ़शंकर के विधायक व पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जयकिशन सिंह रोड़ी द्वारा इलाके की जनता को पेश आ रही समस्याओं के समाधान के लिए मांगपत्र...
पंजाब

गढ़शंकर के गांव घागों रोडवाली में अवैध माइनिंग कर रही मशीनरी जब्त कर मामला दर्ज किया

 गढ़शंकर – गढ़शंकर डीविजन के दर्जनों गांवों में अवैध माइनिंग उफान पर है जिसकी शिकायतें अक्सर माइनिंग विभाग को स्थानीय लोगों द्वारा की जाती रही है मंगलवार को माइनिंग विभाग के अधिकारियों की टीम...
पंजाब

सेवानिवृत्त सुबेदार ने आत्महत्या की, सुसाइड नोट के आधार पर पत्नी व बेटों पर मामला दर्ज

गढ़शंकर – घरेलू विवाद के चलते फ़ौज से सेवानिवृत्त सुबेदार पेंशन प्राप्त ने आत्महत्या कर ली। गढ़शंकर पुलिस ने मिरतक के भाई व प्राप्त हुए सुसाइड नोट के आधार पर उसकी पत्नी व बेटों...
Translate »
error: Content is protected !!