रोड साइड चेकिंग के दौरान 7 मामले बिना बिल के पकड़े : कर चोरी मामलों में 2,18,510 रूपये का लगाया जुर्माना, मौके पर वसूले 1,85,860 रूपये

by
ऊना, 15 जुलाई। राज्य कर व आबकारी विभाग ऊना द्वारा विशेष अभियान के तहत गत शनिवार को रोड साइड चेकिंग के दौरान वाहनों की जांच की। इस दौरान विभिन्न वाहनों का जीएसटी अधिनियम के तहत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 7 मामले बिना बिल के विभिन्न प्रकार के सामान के पाए गए जिस पर विभाग ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए 2,18,510 रूपये का जुर्माना लगाया गया जिसमें दो मामले आयरन स्क्रैप के सम्मिलित हैं जिन पर कड़ी कार्रवाई करते हुए विभाग ने 1,85,860 रूपये का जुर्माना मौके पर वसूला। रोड साइड चेकिंग विशेष अभियान में एसटीईओ शिव महाजन सहित संजीव कुमार, सुरेश कुमार व लखविंदर सिंह शामिल रहे।
उपायुक्त राज्य कर व आबकारी ऊना विनोद सिंह डोगरा ने बताया कि विभाग किसी भी प्रकार की कर चोरी को रोकने के लिए भरसक प्रयासरत है। उन्होंने सभी प्रकार के व्यापारियों से आग्रह किया गया है कि भविष्य में क्रय-विक्रय से सम्बन्धित पूर्ण दस्तावेज़ जोकि मूल खरीद/बिक्री बिल, ई-वे बिल सामान के परिवहन के साथ अवश्य रखें। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी यदि कोई कर चोरी से संबंधित मामला पाया जाता है तो विभाग द्वारा नियमानुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के प्रवास कार्यक्रम में आंशिक बदलाव

एएम नाथ। चम्बा : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के प्रवास कार्यक्रम में आंशिक बदलाव हुआ है। विधानसभा अध्यक्ष के जारी प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि वह 12...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केन्द्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने स्पिति वासियों को दी करोड़ों सौगात

एएम नाथ। लाहौल/स्पीति : हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों के दौरे पर आये केंद्रीय संसदीय कार्य एवं जनजातीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू आज काजा पहुंचे। उन्होंने वहाँ प्रधानमन्त्री जन विकास योजना के तहत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डोड गर्ग गोत्र का जठेरों का मेला 7 अप्रैल को कल बाबा तिलों के मंदिर, भवानीपुर में लगेगा

गढ़शंकर : डोड गर्ग गोत्र का जठेरों का मेला बाबा तिलों मंदिर , गांव भवानीपुर बीत, तहसील गढ़शंकर, जिला होशियारपुर में 7 अप्रैल को  धूमधाम मनाया जा रहा है।   यह जानकारी देते हुए...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में भरे जाएंगे पूर्व सैनिकों के पद : साक्षात्कार की तिथियां घोषित, इस डेट से इंटरव्यू

एएम नाथ। हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश के पूर्व सैनिकों को नए साल में नौकरी का तोहफा मिलने जा रहा है। जनवरी 2026 से मार्च महीने तक पूर्व सैनिकों के इंटरव्यू की तिथियां तय की...
Translate »
error: Content is protected !!