सिख गुरुओं के बारे में आतिशी की टिप्पणी से जुड़ा वीडियो मूल था, कोई छेड़छाड़ नहीं हुई : दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष गुप्ता

by

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने शनिवार को कहा कि सिख गुरुओं के बारे में पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष आतिशी की कथित अपमानजनक टिप्पणी से संबंधित वीडियो की सत्यता से जुड़ी फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट में कहा गया है कि वीडियो मूल है और इससे कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है।

पहले, आम आदमी पार्टी (आप) शासित पंजाब पुलिस ने दावा किया था कि वीडियो की फोरेंसिक जांच में यह पाया गया था कि वीडियो से ”छेड़छाड़ की गई थी।” इसके बाद, दिल्ली विधानसभा में ‘आप’ के मुख्य सचेतक संजीव झा ने सोशल मीडिया पर वीडियो क्लिप साझा करने के लिए मंत्री कपिल मिश्रा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन के तहत कार्यवाही करने की मांग की थी।

गुप्ता ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह क्लिप विपक्षी दल ‘आप’ के अनुरोध पर आठ जनवरी को फोरेंसिक जांच के लिए भेजी गई थी। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में ”स्पष्ट रूप से कहा गया है कि आतिशी की कथित टिप्पणी से जुड़ी वीडियो क्लिप मूल थी और इससे कोई छेड़छाड़ नहीं की गई थी।”

गुप्ता ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी सरकार ने ”जल्दबाजी” में अपनी फोरेंसिक जांच कराई और उसी के आधार पर मामले में प्राथमिकी भी दर्ज करा दी।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वह पूरे मामले की और पंजाब सरकार द्वारा वीडियो क्लिप की फॉरेंसिक जांच की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराए जाने की मांग करेंगे।

दिल्ली विधानसभा में छह जनवरी को अतिशी द्वारा सिख गुरुओं के कथित अपमान के मुद्दे ने एक बड़े राजनीतिक विवाद का रूप ले लिया है। पिछले साल गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस के मौके पर आयोजित दिल्ली सरकार के कार्यक्रम के दौरान यह विवाद खड़ा हुआ था, जिसो लेकर भाजपा और ‘आप’ आमने-सामने हैं।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सांसद महुआ मोइत्रा को लोकसभा से निष्कासित करने की सिफारिश : ‘कैश फॉर क्वेरी’ के आरोपों पर संसद आचार समिति की अनुशंसा रिपोर्ट को समिति ने 6:4 के बहुमत से किया स्वीकार

नई दिल्ली : टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर ‘कैश फॉर क्वेरी’ के आरोपों पर संसद आचार समिति की अनुशंसा रिपोर्ट को समिति ने 6:4 के बहुमत से स्वीकार कर लिया है। एथिक्स कमेटी ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दोनों टांगें टूटी – पत्नी से विवाद के बाद मेडिकल कॉलेज की तीसरी मंजिल से कूदा शख्स

एएम नाथ। हमीरपुर  :  राधा कृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में पत्नी से विवाद के बाद एक 33 वर्षीय शख्स ने तीसरी मंजिल की बालकनी से छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार राजकुमार निवासी चढियार...
article-image
पंजाब

किरत कानूनों को खत्म करने के खिलाफ ट्रेड यूनियनों के दिए गए आहवान के तहत विभिन्न संगठनों द्वारा काला दिवस मनाया

गढ़शंकर, 1 अप्रैल : ट्रेड यूनियनों, किसान संगठनों, मजदूर संगठनों, कर्मचारी और पेंशनर्स यूनियनों द्वारा चार लेबर कोड, बिजली बिल 2025, जीरामजी कानून और निजीकरण के विरोध में गांधी पार्क गढ़शंकर में काला दिवस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा के निवासी सुनील कुमार को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए नामित

एएम नाथ। मंडी : चंबा के निवासी सुनील कुमार को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए नामित किए जाने पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि सुनील के द्वारा आधुनिक...
Translate »
error: Content is protected !!