रोहित ठाकुर ने किया टोंगलेन ट्रस्ट की ‘युक्ति मार्ग’ पुस्तक का विमोचन

by
एएम नाथ। धर्मशाला, 1 दिसम्बर  : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज धौलाधार हाइट्स होटल में आयोजित एक विशेष समारोह में टोंग-लेन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संवाद पद्धति (Dialectics) पर आधारित हिंदी अनुवादित पुस्तक ‘युक्ति मार्ग’ का विमोचन किया।
May be an image of ‎temple and ‎text that says "‎مك Tong-Len Tong-Len Len شر 品 MARG" Bo LAUNCH S T DALAI LAMA WIVALOFANCIEN IVAL OF ANCIEN WCHES THIS DIALI AL THINKING AN HONOURI COM TON 頭 노 野 v ate: 1st S SECULAF‎"‎‎
शिक्षा मंत्री ने टोंग-लेन ट्रस्ट की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि संवाद पद्धति भारतीय बौद्धिक विरासत की अनमोल देन है, जो विद्यार्थियों में आलोचनात्मक चिंतन, तार्किक विवेचना और करुणामय दृष्टिकोण विकसित करती है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि ऐसी पहलें शिक्षा क्षेत्र में नवाचार और भारतीय ज्ञान परंपरा के समन्वय को और अधिक सुदृढ़ करेंगी।
उन्होंने यह भी कहा कि टोंग-लेन ट्रस्ट की यह पुस्तक तीन वर्षों के शिक्षण अनुभव, तिब्बती परंपरा में संरक्षित तर्कशास्त्रीय संवाद, तथा अंग्रेज़ी व तिब्बती संदर्भों से समृद्ध है, जो इसे शिक्षकों, विद्यार्थियों और शैक्षणिक संस्थानों के लिए अत्यंत उपयोगी बनाती है।
May be an image of one or more people, dais and text that says "HONOUR COMMI -γυκτι MA OK LAUNCH IS HOLINESS LAI HOLINESSTOFLATLAM'S LAMA'S THE REVIVA NCIENT INDIL AUNG CTICP ICA W PRINCIP OWLEDGE- STREN TREN TOF du"
कार्यक्रम में ट्रस्ट के निदेशक जेमयांग ने मुख्य अतिथि व वशिष्ठ अतिथियों का स्वागत किया, जिनकी उपस्थिति और समर्थन ने इस कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान किया। इसके अतिरिक्त पुस्तक के लेखक सोनम दोर्जे ने भी पुस्तक के विषय-वस्तु और संवाद पद्धति के महत्त्व पर अपने विचार साझा किए।
इस अवसर पर निदेशक शिक्षा आशीष कोहली, विशिष्ट अतिथि सचिव परमपावन दलाई लामा कार्यालय चेमें रिगजिन, सचिव, दलाई लामा ट्रस्ट जाम्फेल लुंधुप, सचिव, तिब्बती सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेशन चोग्या धाग्याप ला,
सहित ट्रस्ट के अधिकारी और ट्रस्ट के स्कूल के विद्यार्थी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय  वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परोथा और साहू में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित : समारोह में विधायक नीरज नैय्यर ने की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत

एएम नाथ। चंबा, 08 फरवरी विधायक नीरज नैय्यर ने कहा कि राष्ट्र की उन्नति में युवा वर्ग की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है । उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा ही एकमात्र ऐसा माध्यम है...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा द्वारा प्रदेशभर में धरने प्रदर्शन शुरू : कार्यालयों को डिनोटिफाई करके तालाबंदी करने के फैसले के खिलाफ

शिमला : हिमाचल में कांग्रेस की सुक्खू सरकार के खिलाफ भाजपा लामबंद हो गई है। भाजपा सरकार द्वारा लिए गए कार्यालयों को डिनोटिफाई करके तालाबंदी करने के फैसले के खिलाफ है। इसलिए कड़ा विरोध...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा मुझे गिरफ़्तार करना चाहती, मेरी सबसे बड़ी सम्पत्ति मेरी ईमानदारी, यह लोग फ़र्ज़ी मुक़दमों से मेरी ईमानदारी पर चोट करना चाहते –

नई दिल्ली : भाजपा मुझे गिरफ़्तार करना चाहती है। मेरी सबसे बड़ी सम्पत्ति मेरी ईमानदारी है। ये लोग फ़र्ज़ी मुक़दमों से मेरी ईमानदारी पर चोट करना चाहते हैं।  हम भाजपा की इस गुंडागर्दी और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बरसात के दौरान शिकारी देवी मन्दिंर व कामरूनाग जाने से करें परहेज पर

गोहर (मंडी )  18 जुलाई : बरसात के मौसम के दौरान भारी बारिश के दौरान होने वाली प्राकृतिक आपदा व मौसम विभाग द्वारा आगामी दो-तीन दिनों तक मंडी जिले के कई स्थानों पर वर्षा...
Translate »
error: Content is protected !!