लंज में बीपीएल परिवारों से सीधा संवाद कार्यक्रम आयोजित, उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने की अध्यक्षता।

by
एएम नाथ।  लंज, कांगड़ा। विकास खंड कांगड़ा द्वारा लंज में बीपीएल परिवार (अपना परिवार सुखी परिवार) संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया द्वारा की गयी। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों द्वारा लोगों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पात्र लोगों से बीपीएल चयन के लिए आवेदन करने के लिए कहा गया।
इस अवसर पर एसडीएम पूजा अधिकारी, बीडीओ पारुल कटियार, बीएमओ डॉ. विक्रम कटोच सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा बीपीएल चयन की समय सीमा बढ़ाकर पात्र परिवारों को एक बार पुनः चयन का अवसर दिया गया है। उन्होंने कहा कि बीपीएल परिवारों के साथ सीधा संवाद अपने आप में एक बेहतर और सराहनीय कार्य है। इससे चयन प्रक्रिया निष्पक्ष होगी और वास्तविक पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।
उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा ‘अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ शुरू की गई है, जिसके तहत चयनित परिवारों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा।
केवल सिंह पठानिया ने कहा कि उनके कार्यकाल में शाहपुर विधानसभा क्षेत्र का समान विकास किया जा रहा है। गांवों को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ बच्चों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए भी विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। क्षेत्र में सार्वजनिक पुस्तकालय खोले गए हैं, जहां बच्चे विभिन्न प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं। उन्होंने सभी मांगों को जल्द पूरा करने की बात कही।
इससे पूर्व बीडीओ पारुल कटियार ने बीपीएल चयन प्रक्रिया एवं सीधा संवाद कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम में प्रधान डडोली वीना देवी , प्रधान अपर लंज कुलवीर, सहित सुमन मेहरा ने भी अपने संबोधन में केवल सिंह पठानिया द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों का उल्लेख किया तथा क्षेत्र की विभिन्न मांगें उनके समक्ष रखीं।
वहीं बीएमओ डॉ. विक्रम कटोच ने लोगों से 14 वर्ष की लड़कियों को जीवन रक्षक टीका लगवाने का आह्वान किया और इसके संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री ने ज्ञान साझाकरण कार्यशाला का किया शुभारंभ : शिक्षा प्रणाली को अद्यतन व बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है समग्र शिक्षा अभियान

शिमला 20 जून – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज शिमला में समग्र शिक्षा कार्यालय द्वारा 19 से 24 जून 2023 तक आयोजित किए जा रहे ज्ञान साझाकरण कार्यशाला का शुभारंभ किया। इस अवसर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बेटी है अनमोल योजना के तहत 12 शिशु कन्याओं को 1.42 लाख एफडीआर

ऊना 14 फरवरी: जनमंच कार्यक्रम के दौरान बेटी है अनमोल योजना के तहत चालू वित्त वर्श के प्रथम चरण में अंब तहसील की 12 षिषु कन्याओं को उनके जन्म दिन पर एक लाख 42...
article-image
हिमाचल प्रदेश

“चार साल से गिरते-पड़ते चल रही सरकार”, “कुर्सी बचाने में व्यस्त सुक्खू सरकार, प्रदेश में विकास ठप”: जयराम ठाकुर

पूर्व CM ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना; सड़कों की बदहाली, कर्मचारियों-पेंशनरों की मांगों और प्रदेश की वित्तीय स्थिति को लेकर सरकार को घेरा सुंदरनगर। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

राजनैतिक विद्वेष की भावना से बंद किया ‘जनमंच’ जैसा जनहितैषी कार्यक्रम : जयराम ठाकुर – बोले, मुख्यमंत्री पर बीजेपी सरकार की सभी जनहितकारी योजनाओं को बंद करने का जुनून सवार

‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम ‘जनमंच’ कार्यक्रम ही है बहुत बड़े जनादेश से फिर प्रधानमंत्री बनेंगे नरेन्द्र मोदी, हिमाचल में हर बूथ से मिलेगी बीजेपी को बढ़त एएम नाथ। ऊना नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने...
Translate »
error: Content is protected !!