देहरा में अंडर-14 जिला स्तरीय खेलों का आगाज, 23 शिक्षा खंडों के 670 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम : खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित् विकास और उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव : कमलेश ठाकुर

by

राकेश शर्मा / एएम नाथ। देहरा, 9 सितंबर: पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देहरा में बुधवार को अंडर-14 वर्ग की तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने किया। प्रतियोगिता में कांगड़ा जिले के 23 शिक्षा खंडों से करीब 670 छात्र खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर विभिन्न शिक्षा खंडों से पहुंचे खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। तीन दिनों तक खिलाड़ी कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन और बॉक्सिंग सहित विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे।May be an image of one or more people, temple and text

खेल व्यक्तित्व निर्माण की मजबूत नींव : कमलेश ठाकुर

विधायक कमलेश ठाकुर ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल जीत-हार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण और उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव हैं। खेलों से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की क्षमता और टीम भावना विकसित होती है।

उन्होंने खिलाड़ियों से परिणाम की चिंता किए बिना पूरी मेहनत, लगन और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत केवल उन्हें उचित मंच, बेहतर प्रशिक्षण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने की है।

खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने पर जोर

कमलेश ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों के क्षेत्र में बेहतर अवसर और सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है। विद्यालय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताएं बच्चों की प्रतिभा पहचानने और उसे निखारने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।May be an image of one or more people and crowd

उन्होंने युवा खिलाड़ियों से खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने और स्वस्थ, अनुशासित एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन भी किया।

प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंचे खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और टीम प्रभारियों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर नगर परिषद एवं ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों, प्रधानाचार्यों, टीम प्रभारियों, प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में जनसमस्याओं के समाधान को लेकर मुकेश अग्निहोत्री सख्त…. अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

रोहित जसवाल।  ऊना, 19 अगस्त। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को जिला परिषद सभागार ऊना में जिला जन शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को जनसमस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विकसित भारत 2047′ का मार्ग प्रशस्त करता आर्थिक सर्वेक्षण : जयराम ठाकुर

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से उनके कार्यालय में की शिष्टाचार भेंट दोनों नेताओं के बीच हिमाचल प्रदेश के राजनैतिक परिदृश्य, आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मसलों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीएम ऊना डॉ. निधि पटेल ने की मॉनसून की तैयारियों की समीक्षा

ऊना – दक्षिण-पश्चिम मानसून की तैयारियों को लेकर एसडीएम ऊना डॉ. निधि पटेल की अध्यक्षता में आज एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों को निर्देश दिए कि वह मानसून...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वीडियो वायरल : डॉक्टर ने आईजीएमसी शिमला में मरीज से की मारपीट , मरीज के नाक से निकला खून : अस्पताल प्रबंधन ने मामले की जांच शुरू की, कौन कितना दोषी है, जांच के बाद होगा खुलासा

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी शिमला में डॉक्टर द्वारा मरीज की पिटाई करने का मामला सामने आया है। डॉक्टर मरीज में मुंह पर घूंसे मारटे हुए देखा गया।...
Translate »
error: Content is protected !!