लंज मेले में लकी ड्रॉ में निकली ऐक्टिवा स्कूटी, वाशिंग मशीन और एलईडी….मेले समृद्ध सभ्यता और संस्कृति के प्रतीक : केवल सिंह पठानिया

by
एएम नाथ। लंज (शाहपुर) , 4 अप्रैल :- हिमाचल प्रदेश के गांवों में होने वाले स्थानीय मेले आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भावना की अनूठी मिसाल यह उद्गार उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने लंज पंचायत के स्थानीय मेले में मुख्य अतिथि बनकर पहुंचने पर कहे। इस दौरान उनके साथ मेला कमेटी प्रधान गंधर्व सिंह, सदस्य कमल ठाकुर, ओम प्रकाश, जन्म सिंह, रंजीत सिंह, संजीव महाजन, संजय डोगरा, विनोद शर्मा, प्रमोद पठानिया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।May be an image of one or more people and text that says "लज ጠብ ज कमेट မး်"
उप मुख्य सचेतक ने लोगों के बीच बैठकर कुश्ती देखने का भरपूर आनंद लिया संबोधन के दौरान उन्होंने मेला कमेटी को मेले के भव्य आयोजन के लिए बधाई दी।
उन्होंने कहा समय के साथ-साथ स्थानीय मेलों का स्वरूप और आकार भी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि मेले हमारी समृद्ध सभ्यता और सांस्कृतिक धरोहर के प्रतीक हैं। इन आयोजनों के माध्यम से न केवल आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा मिलता है, बल्कि हमारी प्राचीन सांस्कृतिक विरासत को भी संरक्षित करने में ये अहम भूमिका निभाते हैं।
उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मेलों और उत्सवों के आयोजनों से अगली पीढ़ी तक हमारी उच्च परमपरायें पहुंचती हैं और इनका ज्ञान भी बढ़ता है। उन्होने कहा कि इन उत्सवों में आयोजित होने वाले आयोजनों में खेलों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को अवसर मिलता है। मनोरंजन के साथ-साथ व्यापार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान भी होता है। उन्होंने कहा इन मेलों में बच्चे, जवान और बुजुर्ग एक स्थान पर एक साथ मेले का मनोरंजन लेते हैं जो अपनी संस्कृति को समझने और आगे ले जाने में महत्वपूर्ण है।May be an image of ‎one or more people and ‎text that says "‎शक ועווש मेटी NIEON14‎"‎‎
उन्होंने कहा वह शाहपुर विधानसभा क्षेत्र का एक समान विकास करने के लिए कृत संकल्पित हैं। उन्होंने कहा लंज हॉस्पिटल के भवन का कार्य करोड़ों रुपए से चल रहा है, लंज महाविद्यालय में डिजिटल पुस्तकालय के साथ जिम स्थापित किया गया है जहां बच्चे शिक्षा के साथ परीक्षाओं की भी तैयारी कर रहे हैं। इस क्षेत्र में बिजली और पानी की समस्या को दूर करने के लिए करोड़ों रुपए दर्ज किया जा रहे हैं।
लंज मेले का मुख्य आकर्षण लकी ड्रॉ निकालना रहा। इस लकी ड्रा में करनैल सिंह को एक्टिवा स्कूटी , बॉबी को वाशिंग मशीन और उत्तम चंद को एलईडी निकली। इन्हें मुख्य अतिथि ने अपने हाथों से इनाम राशि बांटी।
दंगल में कुल 5.5 लाख रुपये के इनाम पहलवानों को बांटे गए जिसमें बड़ी माली की इनामी राशि 1.5 लाख रुपये रही। उन्होंने कहा कि जो भी मेला कमेटी मांगे रखेगी बैठकर उनको पूरा किया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कंगना रनौत के खिलाफ मानहानि केस : 3 अगस्त को होंगी अहम गवाहियां

बठिंडा :  किसान महिलाओं को लेकर की गई विवादित टिप्पणी के मामले में भाजपा सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज मानहानि केस की सुनवाई अब 3 अगस्त को होगी। बठिंडा की अदालत ने मामले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC ने भावी मतदाताओं को प्रदान किए मतदाता पहचान पत्र  : मताधिकार के महत्व को समझें युवा- DC अपूर्व देवगन

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर  पर कार्यक्रम आयोजित ,   उपायुक्त ने लोकतंत्र की प्रति निष्ठा की भी दिलाई शपथ एएम नाथ। चंबा, 25 जनवरी : राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर  पर उपायुक्त एवं जिला...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा में शशि थरूर के जाने की तेज हुई अटकलें : छोड़ा अगर ‘हाथ’ तो कितनी कमजोर होगी कांग्रेस…जाने

नई दिल्ली : तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर इन दिनों कांग्रेस में बगावती तेवर अपनाए हुए हैं. थरूर ने पहले पीएम मोदी के अमेरिका दौरे की तारीफ की और फिर केरल की पिनाराई विजयन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दूसरे चरण में हमीरपुर की 82 पंचायतों में 74.94 प्रतिशत मतदान

एएम नाथ : हमीरपुर 28 मई। पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के दूसरे चरण में वीरवार को जिला हमीरपुर की 82 ग्राम पंचायतों में लगभग 74.94 प्रतिशत मतदान हुआ। इन पंचायतों में प्रधान एवं उपप्रधान...
Translate »
error: Content is protected !!