लंडा गैंग के अंतरराज्यीय हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ : लंडा के तीन साथी गिरफ्तार, 17 हथियार और 33 मैगजीन बरामद

by

जालंधर :  जालंधर में पुलिस कमिश्नरेट ने लंडा गैंग के अंतरराज्यीय हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस आयुक्त स्वपन शर्मा ने रविवार को बताया कि पुलिस ने हथियारों की तस्करी में शामिल गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा के तीन साथी गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने हवाला के पैसों से मँगवाए गए । 17 हथियार और 33 मैगजीन बरामद किए हैं।

                           बता दें कि लखबीर लंडा पर एन.आई.ए. ने 15 लाख का ईनाम रखा हुआ है। लखबीर लंडा पंजाब में कई आतंकी घटनाओं में संलिप्त है। गैंगस्टर लखबीर लंडा जिला तरनतारन का रहने वाला है। 2017 में वह विदेश भाग गया था। मोहाली में जो आर.पी.जी. अटैक हुआ था उसका मुख्य सरगना है। पुलिस के अनुसार इस उक्त नेटवर्क के तार कनाडा से जुड़े हैं। पंजाब के अलग-अलग थानों में गैंगस्टर लंडा के खिलाफ जबरन वसूली, रंगदारी, हथियारों, अपहरण आदि आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अकाली दल के नेता बंटी रोमाना को मिली जमानत

चंडीगढ़ : अकाली दल के नेता परमबंस सिंह बंटी रोमाना को मोहाली जिला अदालत से जमानत मिल गयी है। बता दें बंटी रोमाना कोसोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ एक वीडियो पोस्ट...
article-image
पंजाब

प्राथमिकता के आधार पर श्रद्धालुओं को उपलब्ध करवाई गई सुविधाएं : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि श्री मणिमहेश यात्रा के श्रद्धालुओं को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षा, रहने खाने-पीने तथा अपने गंतव्य की तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए ज़िला प्रशासन...
article-image
पंजाब

विकास की गति को आगे बढ़ाते हुए सांसद मनीष तिवारी ने गांवों में बांटे ग्रांट के चैक

श्री चमकौर साहिब, 6 मार्च: श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र के विकास की गति को आगे बढ़ाते हुए, सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा श्री चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में रसयान में नवीनताकारी विषय पर करवाए सैमीनार में आंचल राणा व नेहा पहले स्थान पर रही

गढ़शंकर: बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में कैमिस्ट्री विभाग दुारा प्रिसीपल डा. बलजीत सिंह खहिरा की अगुआई में रसयान में नवीनताकारी  विषय पर सैमीनार करवाया गया। जिसमें विधार्थियों ने बड़ ही उत्साह से...
Translate »
error: Content is protected !!