लंडा गैंग के अंतरराज्यीय हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ : लंडा के तीन साथी गिरफ्तार, 17 हथियार और 33 मैगजीन बरामद

by

जालंधर :  जालंधर में पुलिस कमिश्नरेट ने लंडा गैंग के अंतरराज्यीय हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस आयुक्त स्वपन शर्मा ने रविवार को बताया कि पुलिस ने हथियारों की तस्करी में शामिल गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा के तीन साथी गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने हवाला के पैसों से मँगवाए गए । 17 हथियार और 33 मैगजीन बरामद किए हैं।

                           बता दें कि लखबीर लंडा पर एन.आई.ए. ने 15 लाख का ईनाम रखा हुआ है। लखबीर लंडा पंजाब में कई आतंकी घटनाओं में संलिप्त है। गैंगस्टर लखबीर लंडा जिला तरनतारन का रहने वाला है। 2017 में वह विदेश भाग गया था। मोहाली में जो आर.पी.जी. अटैक हुआ था उसका मुख्य सरगना है। पुलिस के अनुसार इस उक्त नेटवर्क के तार कनाडा से जुड़े हैं। पंजाब के अलग-अलग थानों में गैंगस्टर लंडा के खिलाफ जबरन वसूली, रंगदारी, हथियारों, अपहरण आदि आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज गढ़शंकर का बीएससी बीएड तथा बीए बीएड के सातवें सेमेस्टर का परिणाम रहा शानदार 

गढ़शंकर, 21 मई: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में एजुकेशन विभाग में चल रहे चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स बीएससी बीएड तथा बीए बीएड के सातवें सेमेस्टर के परिणाम शानदार रहे। प्रिंसिपल डॉक्टर अमनदीप...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार की लैंड पूलिंग योजना किसानों के लिए विनाशकारी” — सामाजिक कार्यकर्ता मनदीप मन्ना की वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार से विशेष बातचीत

जालंधर/दलजीत अजनोहा : प्रख्यात समाज सेवी जन आंदोलनकारी मनदीप मन्ना ने वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार से खास बातचीत में पंजाब सरकार की लैंड पूलिंग योजना को प्रदेश के किसानों के लिए एक बड़ी तबाही...
article-image
पंजाब

विभिन्न सड़क परियोजनाओं के लिए 267 करोड़ रुपये स्वीकृत : विक्रमादित्य सिंह

जलोड़ी-जोत टनल का एलाइनमेंट कार्य पूरा, 4.156 किलोमीटर होगी लम्बाई एएम नाथ। शिमला लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज यहां बताया कि केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश के राष्ट्रीय मार्गों सहित विभिन्न परियोजनाओं के...
Translate »
error: Content is protected !!