लगेगा ग्रीन टैक्स : प्रदेश में महंगा होगा वाहन पंजीकरण, पांच सौ से चार हजार रुपए तक वसूला जाएगा शुल्क

by

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में अब सभी प्रकार के नए व पुराने वाहनों का पंजीकरण करवाना महंगा हो गया है।  वाहनों पर अब ग्रीन शुल्क देना होगा। इसको लेकर सॉफ्टवेयर में आ रही दिक्कतों को अब दूर कर दिया गया है। वर्ष 2023 में यह शुल्क लगाया गया था, लेकिन सॉफ्टवेयर में इसे वसूलने में कुछ तकनीकी खामी आ रही थी। इसके चलते ग्रीन टैक्स की वसूली अभी तक नहीं हो पाई थी। परिवहन विभाग ने नया सॉफ्टवेयर बनाया है। नियम लागू करने से पहले परिवहन विभाग ने इसको लेकर लोगों से सुझाव व आपत्तियां मांगी हैं।

एक सप्ताह के भीतर लोग अपने सुझाव दे सकेंगे। वाहन के अनुसार 500 से चार हजार रुपए तक ग्रीन शुल्क वसूला जाएगा। पंजीकरण फीस के साथ ही यह शुल्क भी देना होगा। नए वाहनों के पंजीकरण में कुल लागत पर अभी तक पंजीकरण शुल्क लगता है। पुराने वाहनों के पंजीकरण के दौरान बीमा में दर्ज कीमत के अनुसार तीन फीसदी टैक्स लिया जाता है। सभी प्रकार के नए व पुराने वाहन मालिकों से पंजीकरण फीस के अलावा ग्रीन शुल्क भी लिया जाएगा। ग्रीन शुल्क से एकत्र होने वाला धन पर्यावरण व सडक़ सुरक्षा के कार्यों पर लगाया जाएगा। सरकार पहले ही इसका निर्णय ले चुकी है और अब आपत्तियां व सुझाव आने के बाद इस मामले को आगे बढ़ाया जाएगा। सात दिनों में आपत्तियां व सुझाव आने पर परिवहन विभाग इसकी समीक्षा करेगा और नए नियम को लागू करने के लिए आगे बढ़ेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भटियात ब्लॉक समिति पर कांग्रेस का कब्जा : लाल सिंह नाथ बने चेयरमैन,संजना चुनी गईं वाइस चेयरमैन

भटियात में कांग्रेस की बड़ी सफलता, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने दी बधाई एएम नाथ। चुवाड़ी (चंबा) :  भटियात ब्लॉक समिति के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन पदों के चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला चंबा के बाल देखरेख संस्थानों (सीसीआई) में पढ़ रहे बच्चों को दिखाया गया मिंजर मेला 

एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त चम्बा के आदेशानुसार बाल देखरेख संस्थान मैहला व साहू के बच्चोँ को अंतराष्ट्रीय मिंजर मेला चम्बा में घुमाया गया।  यह जानकारी बाल संरक्षण अधिकारी अजय कुमार ने दी। उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

द्रुग (डंढेरा) गांव के हवलदार संजीव कुमार को पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

विधायक किशोरी लाल ने व्यक्त की गहरी संवेदनाएं एएम नाथ। बैजनाथ :  उपमंडल बैजनाथ के अंतर्गत द्रुग (डंढेरा) गांव निवासी 40 वर्षीय हवलदार संजीव कुमार का गत 07 दिसंबर को बीमारी के कारण दुःखद...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने ली मेडिकल सहायता, बोले- ‘मेरा अनशन जारी रहेगा’

संगरूर : खनौरी बॉर्डर पर पिछले साल नवंबर से आमरण अनशन पर बैठे पंजाब के किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने मंगलवार (28 जनवरी) को कहा कि उन्होंने अभी मेडिकल हेल्प ली है और...
Translate »
error: Content is protected !!