लड़कियों को आत्मरक्षा गुर सिखाने को लगेंगे निशुल्क प्रशिक्षण कैंप : सामर्थ्य कार्यक्रम में ऊना जिला प्रशासन की अभिनव पहल

by
रोहित भदसाली : ऊना, 5 सितंबर. ऊना जिला प्रशासन ने महिलाओं और युवाओं के सशक्तिकरण के लिए समर्पित अपने विशेष कार्यक्रम ‘सामर्थ्य’ के तहत एक और अनूठी पहल की है। इस पहल के अंतर्गत जिले की लड़कियों और महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए जिलेभर में 7 दिन के निशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण कैंप आयोजित किए जाएंगें। इनमें आत्मरक्षा के साथ साथ स्वास्थ्य, फिटनेस, मनोबल विकास और व्यावहारिक अनुभव का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि प्रशिक्षित और अनुभवी विशेषज्ञ इन कैंपों में महिलाओं को आत्मरक्षा की तकनीकों में निपुण बनाएंगे, जिससे वे न केवल सशक्त होंगी, बल्कि आत्मनिर्भर और सुरक्षित भी महसूस करेंगी।
उन्होंने इस प्रकार के प्रयासों से महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के साथ ही समाज में महिला सशक्तिकरण को और मजबूत करने की प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराई।
सभी महिलाएं ले सकती हैं हिस्सा, 15 सितंबर तक कराएं पंजीकरण
उपायुक्त ने बताया कि इन प्रशिक्षण कैंप में स्कूल-कॉलेज की छात्राओं के साथ-साथ घरेलू और कामकाजी महिलाएं भी भाग ले सकती हैं। उन्होंने कहा कि इच्छुक लड़कियां और महिलाएं अपने नजदीकी सरकारी कॉलेज के प्रधानाचार्य से संपर्क करके 15 सितंबर तक अपना पंजीकरण करवा लें। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक प्रतिभागी उपायुक्त कार्यालय के कमरा नंबर 413 में भी संपर्क कर सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कान पर सर ने 15 थप्पड़ मारे…..पापा! -टीचर पर लगा नाबालिग छात्रा की पिटाई का आरोप

बरठीं (बिलासपुर): हिमाचल के बिलासपुर जिले के राजकीय उच्च पाठशाला कल्लर में एक अध्यापक पर सातवीं कक्षा की छात्रा की पिटाई करने का आरोप लगा है। बच्ची के पिता का आरोप है कि पिटाई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा विधानसभा क्षेत्र में 80 करोड़ से निर्मित होगी सड़कें : नीरज नैय्यर

14 ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृति प्रदान ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली सड़कों की कुल लंबाई 54.600 किलोमीटर एएम नाथ। चंबा :  चंबा विधानसभा क्षेत्र के सदर विधायक नीरज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एनएचपीसी लिमिटेड, चमेरा-II पावर स्टेशन द्वारा जिला चम्बा में स्वच्छ पेयजल की दिशा में ऐतिहासिक कदम

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने किया पीएम श्री राजकीय आदर्श कन्या विद्यालय चम्बा में आर.ओ. वॉटर प्यूरीफायर का उद्घाटन एएम नाथ। चम्बा :  जिला चम्बा के विद्यालयों एवं स्वास्थ्य संस्थानों में स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अश्लील वीडियो मामले में पुलिस ने कोर्ट में पेश की चार्जशीट : सन्नी मेहता और रंकज वर्मा को पुलिस ने क्लीन चिट दी

मोहाली। स्थानीय चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (सीयू) में अश्लील वीडियो मामले में चार्जशीट कोर्ट में पेश की जा चुकी है। पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने जांच में यूनिवर्सिटी में एमबीए फर्स्ट ईयर की छात्रा व...
Translate »
error: Content is protected !!