लड़कियों को कैंसर से बचाने के लिए हजारों का टीका मुफ्त में लगा रही है सरकार

by
हमीरपुर में शनिवार को 195 लड़कियों की हुई वैक्सीनेशन, रविवार को भी 32 अस्पतालों में लगेंगे टीके
एएम नाथ। हमीरपुर 04 अप्रैल। सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) से बचाव के लिए सरकार 14-15 वर्ष आयु वर्ग की लड़कियों को एचपीवी वैक्सीन का टीका बिलकुल मुफ्त लगा रही है। प्राइवेट अस्पतालों मंे एचपीवी का टीका आम तौर पर दस हजार रुपये से भी अधिक कीमत पर उपलब्ध होता है, लेकिन सरकार लड़कियों को सुरक्षा चक्र प्रदान करने तथा उन्हें भविष्य में सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए यह टीका मुफ्त लगा रही है।
प्रदेश भर में 29 मार्च से आरंभ किए गए एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत 14 से 15 वर्ष तक की सभी लड़कियों को यह टीका लगाया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिला हमीरपुर में पहले चरण में 14-15 वर्ष के आयु वर्ग की लगभग 4338 लड़कियों को एचपीवी वैक्सीन का एक-एक टीका लगाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने इन सभी लड़कियों के नाम यू-विन पोर्टल पर पंजीकृत करके जिले भर के कुल 32 अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों पर एचपीवी वैक्सीनेशन की व्यवस्था की है।
इन अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों पर 29 मार्च को आयोजित टीकाकरण सत्रों के दौरान कुल 206 लड़कियों का टीकाकरण किया गया। शनिवार को भी जिला हमीरपुर में 26 टीकाकरण केंद्रों पर 195 लड़कियों को एचपीवी के टीके लगाए गए। यानि जिला हमीरपुर में अभी तक 401 लड़कियों की एचपीवी वैक्सीनेशन हो चुकी है।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय अत्री ने बताया कि 5 अप्रैल को भी जिले के 32 अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में टीके लगाए जाएंगे।
महिलाओं में बार-बार इनफेक्शन के कारण सर्वाइकल कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। सर्वाइकल कैंसर की शिकार लगभग 99.7 प्रतिशत महिलाओं में इसका कारण लंबे समय तक इनफेक्शन होना ही है। एक अध्ययन के अनुसार एक लाख महिलाओं में लगभग 14 महिलाएं इससे ग्रस्त पाई जाती हैं। महिलाओं में ब्रैस्ट कैंसर के बाद सर्वाइकल कैंसर सबसे ज्यादा पाया गया है।
इस गंभीर रोग से बचाव के लिए ही एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान आरंभ किया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब में पानी का प्रचंड प्रहार : बाढ़-बारिश से मचा हाहाकार! इन 5 पॉइंट में जानें अब बाढ़ से कैसे हैं हालात?

चंडीगढ़ : पंजाब में मानसून के बादल आफत बनकर टूट पड़े हैं। पिछले कुछ दिनों में हुई भारी बारिश के कारण राज्य के सभी 23 ज़िले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी राघव शर्मा ने राप्रपा लाल सिंगी I व II दौरा कर छात्रों के शैक्षणिक एवं बोद्धिक स्तर का किया निरीक्षण

ऊना 17 मार्च: उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज राजकीय प्राथमिक पाठशाला लाल सिंगी I तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला लाल सिंगी II का दौरा कर छात्रों के शैक्षणिक एवं बोद्धिक स्तर का निरीक्षण किया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के सरकारी स्कूलों में दो बड़े बदलाव, शिक्षकों को राहत; 151 स्कूलों में दो वोकेशनल कोर्स होंगे बंद

एएम नाथ।  शिमला। हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था को लेकर दो अहम फैसले सामने आए हैं। शिक्षकों के विरोध के बाद सीबीएसई से संबद्ध सरकारी स्कूलों में दिन में तीन बार...
हिमाचल प्रदेश

पलाही पुल के आस-पास जमा रेत-बजरी की नीलामी 13 को सुजानपुर में

हमीरपुर 07 दिसंबर। सुजानपुर के निकट पलाही में मैहली खड्ड पर बने पुल के आस-पास भारी मात्रा में जमा हुए लगभग 3.83 लाख मीट्रिक टन पत्थरों, रेत और बजरी को खुली बोली के माध्यम...
Translate »
error: Content is protected !!