लड़की को नशीले पाउडर का बनाया आदी : घोड़ों का इंजेक्शन देकर करता रहा रेप

by

कानपुर में जिम ट्रेनर द्वारा की गई एकता गुप्ता नामक महिला की हत्या के बाद एक और जिम ट्रेनर का कारनामा सामने आया है. बता दें कि इस घटना में अर्जुन सिंह नामक जिम ट्रेनर को मुख्य आरोपी के रूप में सामने आया है.

बताया गया है कि अर्जुन ने पीड़िता को पहले नशे की लत लगाई और फिर उसके बाद उसका यौन उत्पीड़न किया. आरोप है कि पीड़िता के परिवार ने अर्जुन की बार-बार शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया. इस मामले के सामने आने के बाद कानपुर पुलिस पर कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.

घोड़ों का इंजेक्शन देकर करता रहा रेप :   पीड़िता का आरोप है कि अर्जुन सिंह ने तीन साल पहले जब वह 11वीं कक्षा में पढ़ रही थी, उसे जिम में प्रशिक्षण के दौरान नशीली दवाएं देकर उसे नशे की लत में डाल दिया. इसके बाद अर्जुन ने एक खतरनाक इंजेक्शन, जो आमतौर पर घोड़े की रेस में इस्तेमाल होता है, उसका कथित तौर पर उपयोग करते हुए उसे नशे की हालत में अपने चंगुल में फंसा लिया और उसका रेप किया. आरोप यह भी है कि इस घिनौनी हरकत का वीडियो बनाकर अर्जुन ने उसे धमकी दी कि वह इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर देगा. इसके साथ ही आरोपी ने उसे आत्महत्या करने के लिए भी उकसाया.

परिवार द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बावजूद, कानपुर पुलिस ने लगभग डेढ़ साल तक अर्जुन के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की. अर्जुन सिंह जिले के एक प्रमुख ट्रांसपोर्टर का बेटा है और कहा जा रहा है इसलिए पुलिस ने मामले में ढील दी. पुलिस की निष्क्रियता से तंग आकर पीड़िता ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की, जिसके बाद अदालत ने पुलिस कमिश्नर को तत्काल हलफनामा प्रस्तुत करने का आदेश दिया. इसके बाद ही, पुलिस ने आरोपी अर्जुन सिंह को गिरफ्तार किया और पीड़िता के लिए न्याय की प्रक्रिया आगे बढ़ाई.

पुलिस ने ये कहा :   पुलिस ने इस मामले में जानकारी देते हुए कहा कि जिम ट्रेनर पर केस था और उसके वॉरेंट निकल चुके थे. अब जाकर उसकी गिरफ्तारी हुई है. कोर्ट के हस्तक्षेप और मीडिया में खबर आने के बाद पुलिस हरकत में आई और अंततः अर्जुन की गिरफ्तारी संभव हो पाई. यह घटना केवल कानपुर ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़ा करती है, जहां प्रभावशाली लोगों के मामलों में प्रशासन की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है. अब पीड़िता और उसके परिवार को न्याय की उम्मीद जगी है, हालांकि इस घटना से पुलिस की छवि पर गहरा धब्बा लगा है.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बीजेपी या तो जनता के बीच जाएगी या फिर न्यायालय ,यदि शिक्षण, चिकित्सा व दूसरे संस्थान बंद किए गए : पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुक्खू को एक नसीहत दी है और साथ ही चेतावनी भी दी है। उन्होंने कहा कि यदि शिक्षण, चिकित्सा व दूसरे संस्थान बंद किए गए तो...
article-image
पंजाब

AAP सरपंच पर हमला, उतारी पगड़ी, 7800 रुपए और मुहर भी लूटी, 17 के खिलाफ FIR दर्ज

लुधियाना :  लुधियाना के हलवारा में एक नगर कीर्तन के दौरान आम आदमी पार्टी के नेता और गांव के सरपंच सुखविंदर सिंह हलवारा पर लगभग एक दर्जन लोगों ने बेरहमी से हमला कर दिया। ...
article-image
पंजाब

पंजाब में 2027 का चुनावी मुकाबला : Matrize पोल में किसी को बहुमत नहीं….AAP 40-45, कांग्रेस 35-40, BJP 22

चंडीगढ़। पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच सामने आए Matrize के ओपिनियन पोल में किसी भी प्रमुख दल को स्पष्ट बहुमत मिलता नहीं दिखाया गया...
article-image
पंजाब

राकेश सिमरन ने दी दीवाली व विश्वकर्मा दिवस की बधाई

गढ़शंकर। लॉयन्स क्लब के बरिष्ठ पदाधिकारी राकेश सिमरन ने देशवासियों को दीवाली व विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि प्रकाश का यह पावन पर्व सबके जीवन में सुख,...
Translate »
error: Content is protected !!