अटकलें तेज -कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट की ‘घर वापसी’ की : इंस्टाग्राम पर लिखी ये बात

by

हरियाणा विधानसभा चुनाव में जुलाना विधानसभा सीट से जीत हासिल करने वाली पहलवान विनेश फोगाट इन दिनों खेल जगत के साथ-साथ राजनीति की वजह से काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं।

कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने अपने इंस्टाग्राम पर वसीम बरेलवी की गजल “ये है… तो सब के लिए हो ये ज़िद हमारी है…” पोस्ट की है। इस गजल के जरिए उन्होंने न सिर्फ अपनी भावनाओं को व्यक्त किया है बल्कि भविष्य में अपने घर वापसी को लेकर भी संकेत दे दिए है।

ओलंपिक में डिसक्वालिफाई होने के बाद लिया संन्यास :  पेरिस ओलंपिक में फाइनल से डिस्क्वालिफाई होने के बाद विनेश फोगाट ने संन्यास लेने की घोषणा की थी। उनके इस इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या वह खेल में वापसी करेंगी? क्योंकि गजल के शब्दों से ऐसा लगता है कि वह अभी भी खेल के प्रति समर्पित हैं और घर वापसी की उम्मीद है।

 सुर्खियों में हैं पहलवान विनेश फोगाट :  पेरिस ओलंपिक में विनेश को वजन अधिक होने की वजह से अयोग्य घोषित किया गया। उनका वजन 57 किलोग्राम है, जबकि वह 50 किलोग्राम वर्ग में प्रतिस्पर्धा कर रही थीं। उन्होंने अपने वजन को लेकर याचिका दायर की थी, लेकिन खेल पंचाट न्यायालय (CAS) ने उनकी याचिका खारिज कर दी, जिससे वह काफी निराश हुईं।

विनेश ने भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। इसके चलते उन्होंने अपने सरकारी सम्मान, ‘खेल रत्न’ और ‘अर्जुन पुरस्कार’, दिल्ली में फुटपाथ पर छोड़ दिए थे। विनेश ने अब पहलवानी छोड़कर राजनीति में कदम रखा है और कांग्रेस पार्टी से जुड़कर हरियाणा विधानसभा चुनाव में जुलाना सीट से जीत हासिल की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

दस वर्षीय बच्चे ने करीव तीन लाख की नकदी व डेढ लाख के जेवरात से भरा पर्स चुराया, बच्चे ने जिस तरीके से पर्स चोरी किया उससे साफ है कि उसे पूरी तरह ट्रेनिग दी होगी

गढ़शंकर:गढ़शंकर होशियारपुर मार्ग पर गांव गोलियां के निकट गरैंड मैनोर पेलैस में से विवाह समागम दौरान एक करीव दस वर्षीय बच्चे ने साढ़े तीन लाख नकदी व डेढ लाख के सर्वण आभूषणों से भरा...
article-image
पंजाब

न्यू दशमेश पब्लिक हाई स्कूल, सैला कलां का 10वीं का परिणाम शत प्रतिशत

गढ़शंकर । गढ़शंकर के न्यू दशमेश पब्लिक हाई स्कूल, सैला कलां का 10वीं का परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल के प्रबंध निदेशक दविंदर सिंह और प्रिंसिपल मनजीत कौर ने इस उत्कृष्ट परिणाम के लिए...
article-image
पंजाब

तप अस्थान अलमस्त फकीर बापू गंगा दास जी में महाशिवरात्रि का पर्व 26 फरवरी को मनाया जाएगा : मनदीप सिंह मंगा 

 होशियारपुर/दलजीत अजनोहा  :  दरबार अलमस्त फकीर बापू गंगा दास जी में महाशिवरात्रि का पर्व मुख्य सेवादार मनदीप सिंह बैंस के नेतृत्व बापू गंगा दास वेलफेयर सोसाइटी की ओर से समूह संगतों के सहयोग से...
article-image
पंजाब

विद्या मंदिर स्कूल के स्थापना दिवस पर आध्यात्मिक लेखक और सामाजिक चिंतक डॉ हर्षविन्दर सिंह पठानिया से मुलाकात

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : डॉ  हर्षविंदर ने बताया की उनके पिता जी आर्मी में थे इसलिए उनकी प्रारंभिक शिक्षा आर्मी स्कूल जम्मू में शुरू हुई ! बाद में पिता जी के रिटायर होने के बाद...
Translate »
error: Content is protected !!