लड़की से छेड़छाड़ के बाद बदमाशों ने की जालंधर में फायरिंग, 5 संदिग्ध गिरफ्तार

by

जालंधर: जालंधर में देर रात एक लड़की से छेड़छाड़ के बाद फायरिंग का मामला सामने आया है। पुलिस ने घटनास्थल से एक देसी पिस्तौल और 3 कारतूस बरामद किए हैं। मिली रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की कुछ सामान लेने के लिए घर से निकली थी, तभी कुछ लोगों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। जब लड़की के परिवार ने मामले को सुलझाने का प्रयास किया तो दूसरे पक्ष ने घर पर पहुंचकर तोड़फोड़ की और फिर गोलियां चलाईं। घटना की जांच के लिए थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस मौके पर पहुंची। देर रात पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली और अब तक 5 संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है।

आपको बता दें कि जिस इलाके में यह घटना हुई, वहां थाना डिवीजन नंबर-8 पुलिस ने सख्त इंतजाम करने का दावा किया था। लेकिन आरोपियों ने अवैध पिस्तौल से फायरिंग कर दी। घटना से कुछ ही दूरी पर सोढल मेले के लिए अभी भी भारी भीड़ है। लेकिन इस घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़िता की मां ने बताया कि शनिवार रात को उनकी बेटी घर से कुछ सामान लेने के लिए निकली थी। इस दौरान रास्ते में कुछ बदमाशों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता ने विरोध किया और मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। जब परिजनों ने मामला शांत कराने का प्रयास किया तो आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर धारदार हथियार और देशी कट्टे से हमला कर दिया। घटना में एक युवक को मामूली चोटें आईं।

पीड़िता के भाई ने बताया कि वह सोढल मेला देखने आया था। जब वह लौटा तो उसका भाई रो रहा था। वहां उसे पता चला कि उसके परिवार पर हमला हुआ है। जिसके बाद आरोपी मोना और उसके साथी रॉकी व अन्य ने हमला कर दिया।nजब लड़की के परिवार ने मामले को सुलझाने का प्रयास किया तो दूसरे पक्ष ने घर पर पहुंचकर तोड़फोड़ की और फिर गोलियां चलाईं। घटना की जांच के लिए थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस मौके पर पहुंची। देर रात पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली और अब तक 5 संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है।

आपको बता दें कि जिस इलाके में यह घटना हुई, वहां थाना डिवीजन नंबर-8 पुलिस ने सख्त इंतजाम करने का दावा किया था। लेकिन आरोपियों ने अवैध पिस्तौल से फायरिंग कर दी। घटना से कुछ ही दूरी पर सोढल मेले के लिए अभी भी भारी भीड़ है। लेकिन इस घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।  पीड़िता की मां ने बताया कि शनिवार रात को उनकी बेटी घर से कुछ सामान लेने के लिए निकली थी। इस दौरान रास्ते में कुछ बदमाशों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता ने विरोध किया और मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। जब परिजनों ने मामला शांत कराने का प्रयास किया तो आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर धारदार हथियार और देशी कट्टे से हमला कर दिया। घटना में एक युवक को मामूली चोटें आईं।

पीड़िता के भाई ने बताया कि वह सोढल मेला देखने आया था। जब वह लौटा तो उसका भाई रो रहा था। वहां उसे पता चला कि उसके परिवार पर हमला हुआ है। जिसके बाद आरोपी मोना और उसके साथी रॉकी व अन्य ने हमला कर दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

योग्य कच्चे कर्मचारियों को जल्द ही मिलेगी अच्छी ख़बर : हरपाल सिंह चीमा

वित्त मंत्री चीमा द्वारा पटियाला जि़ले के विकास कार्यों की समीक्षा पटियाला :27 जुलाई: पंजाब सरकार, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व अधीन अपनी दी गई गारंटी को पूरा कर राज्य के ठेके पर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हाईकोर्ट में नौकरी पाने का मौका, निकलीं 187 भर्तियां, जानें नियम

हिमाचल प्रदेश उहाईकोर्ट में विभिन्न श्रेणियों के 187 पद भरे जा रहे हैं। जिसके लिए 30 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसकी आखिरी तारीख 31 दिसंबर तय की गई...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अंतर्गत 10 दिवसीय विशेष कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ

एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूकता लाने के लिए सभी ज़िला वासियों से विशेष आग्रह किया। मुकेश रेपसवाल ने कहा कि ज़िला में...
article-image
पंजाब

विधायक जय किशन रौड़ी ने गांववासियों को वातावरण संभाल हेतु प्रेरित किया

गढ़शंकर : विश्व वातावरण दिवस के मौके पर हलका विधायक जय किशन रौड़ी ने गांव पद्दी सूरा सिंह, कोट राजपूतां, डल्लेवाल, मेहदवाणी एवं पीपलीवाल में गांववासियों को पर्यावरण की देखरेख के लिए प्रेरित किया।...
Translate »
error: Content is protected !!