अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अंतर्गत 10 दिवसीय विशेष कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ

by
एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूकता लाने के लिए सभी ज़िला वासियों से विशेष आग्रह किया। मुकेश रेपसवाल ने कहा कि ज़िला में बच्चों में कुपोषण समाप्त करने के लिए जल्द जीवन उपहार कार्यक्रम शुरू किया जाएगा।
उन्होंने इस दौरान बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अंतर्गत 10 दिवसीय विशेष कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ भी किया।
आज बचत भवन चंबा में उपायुक्त  मुकेश रेप्स्वाल की अध्यक्षता में बेटी बचाओ बेटी पढाओ के अंतर्गत जागरूगता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे सभी विभागों के विभागाध्यक्ष मोजूद रहे I इस कार्यक्रम में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस जो कि 11 अक्टूबर को मनाया जाना है के उपलक्ष पर दस दिवसीय विशेष कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। उपायुक्त महोदय ने कहा कि इन दस दिनों में समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारियों के माध्यम से सभी आँगनबाड़ी केन्द्रों में बेटी बचाओ बेटी पढाओ शपथ के साथ प्रभात फेरी, बालिका जन्मोत्सव, स्वास्थ्य जांच, मासिक धर्म से संबंधित शिविरों का आयोजन, महिलाओं से संबधित योजनायों की जानकारी, स्कूल छोड़ चुकी किशोरियों के माता पिता से परामर्श नारा लेखन, ड्राइंग प्रतियोगिता, प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में लड़कियों की भागीदारी, कन्या पूजन, संतुलित आहार की जानकारी और मैराथन का आयोजन किया जायेगा।
इस कार्यक्रम में जिला मिशन समन्वयक मनोहर नाथ ने बेटी बचाओ बेटी पढाओ कार्यक्रम की सम्पूर्ण जानकारी दी और कहा कि समस्त संबधित गतिविधियों को सम्पूर्ण करवाने के लिए अपने क्षेत्र में बाल विकास परियोजना अधिकारी को सम्पूर्ण सहयोग दें और जन जन तक इस योजना का प्रचार प्रसार करें।
इस दौरान अध्यक्ष नगर परिषद नीलम नैय्यर, अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मैहरा , सहायक आयुक्त पीपी सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विपिन ठाकुर, जिला विकास अधिकारी ओम प्रकाश ठाकुर सहित पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी एवं स्थानीय  गण मान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉक्टर रेड्डी लेबोरेट्रीज लिमिटेड द्वारा 55 पदों के लिए साक्षात्कार

एएम नाथ। देहरा : डॉक्टर रेड्डी लेबोरेट्रीज लिमिटेड बद्दी जिला सोलन द्वारा सेल्फ मैनेज्ड टीम रिक्तियों हेतु 55 पद क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी धर्मशाला जिला कांगड़ा को अधिसूचित किए गए हैं।क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार...
article-image
पंजाब

पंजाब विधानसभा ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

चंडीगढ़ :  पंजाब विधानसभा ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एवं अन्य दिवंगत हस्तियों श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व प्रधानमंत्री समेत सभी गणमान्य लोगों का निधन पंजाब विधानसभा के पिछले सत्र के समापन के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार पर मंडरा रहा संकट टला : कांग्रेस ने उपचुनाव वाली 6 विधानसभा सीटों में से 4 सीटों पर की जीत दर्ज, कांग्रेस विधायकों की संख्या 34 से बढ़कर हुई 38

एएम नाथ। शिमला : चारों लोकसभा सीटों पर हालांकि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया। लेकिन कांग्रेस ने उपचुनाव वाली 6 विधानसभा सीटों में से 4 सीटों पर जीत दर्ज कर...
Translate »
error: Content is protected !!