लडक़ी भगाने के शक में 23 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या

by

लुधियाना :  लुधियाना के समराला में निहंगों ने 23 साल के युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। उस पर गांव की लडक़ी को भगाने का शक था। इस वजह से पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। जब युवक पुलिस थाने से घर लौट रहा था तो निहंग उसे अपने साथ लडक़ी के गांव ले गए और बेरहमी से पिटाई किए जाने से उसकी मौत हो गई। इस पर भडक़े परिवार वालों ने समराला में नेशनल हाइवे जाम कर दिया एवं पुलिस थाने के समक्ष जमकर प्रदर्शन किया।
मृतक युवक अवतार सिंह के परिवार वालों ने बताया कि नजदीकी गांव से एक लडक़ी 6 दिन से लापता है। इसकी पड़ताल के लिए रविवार को समराला पुलिस ने अवतार सिंह, उसके परिजनों को बुलाया था। लडक़ी के परिवार वालों के साथ गांव में डेरा बनाकर रहने वाले निहंग भी आए हुए थे। जब पड़ताल के बाद अवतार सिंह अपने गांव कुहली कलां वापस लौटने लगा तो निहंगों ने उन्हें बरगला दिया। जिसके बाद वह अवतार सिंह को लडक़ी के गांव ले गए। वहीं पर अवतार सिंह की बेरहमी से मारपीट की गई। जिसमें उसकी मौत हो गई।
इस मामले को लेकर खन्ना के एसएसपी रवि कुमार ने कहा कि युवक की हत्या का केस दर्ज करके 5 निहंगों को पकड़ लिया गया है। 4 अभी फरार हैं। फरार आरोपियों को पकडऩे के लिए रेड की जा रही है।

फोटो : युवक की हत्या के बाद पुलिस थाने के समक्ष प्रदर्शन करते युवक के परिजन।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

खालसा कॉलेज में 16 जून से लगेगा नि:शुल्क दस्तार प्रशिक्षण शिविर

गढ़शंकर, 12 जून : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज, गढ़शंकर में सरदारियां क्लब गढ़शंकर के सहयोग से पांचवें पातशाह श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस को समर्पित पांच दिवसीय नि:शुल्क दस्तार प्रशिक्षण...
article-image
पंजाब

8 गिरफ्तार : लक्की पटियाल के नाम पर 50 लाख की मांगी फिरौती

बरनाला :  बरनाला पुलिस ने फोन कॉल पर 50 लाख रुपए की फिरौती मांगने वाले गैंग के 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी एसएसपी संदीप कुमार मलिक ने दी। उन्होंने बताया कि...
article-image
पंजाब

सोनिया गांधी द्वारा राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू का अपमान करना शर्मनाकः : तीक्ष्ण सूद…कहा : पहले भी गांधी परिवार संवैधानिक पद पर बैठे लोगों को दिखाता रहा है नीचा

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा :  पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया हैं कि लोकसभा के बजट सत्र का प्रारम्भ हमेशा ही माननीय राष्ट्रपति के अविभाषण...
article-image
पंजाब

सभी शिक्षक संघों ने सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के संबंध में पंजाब सरकार को ज्ञापन भेजा : शिक्षकों को 22 फरवरी को गंभीरपुर रैली में शामिल होने का निमंत्रण

गढ़शंकर, 18 फरवरी : पंजाब के सभी शिक्षक संघों द्वारा 22 फरवरी की रैली की तैयारियों के लिए 16 और 17 फरवरी को ब्लॉक स्तरीय बैठकें आयोजित करने के निर्णय के अनुसार, गढ़शंकर तहसील...
Translate »
error: Content is protected !!