मां-बेटे के खिलाफ मामला दर्ज : विदेश भेजने के नाम पर पौने तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी

by

माहिलपुर, 23 अगस्त : विदेश भेजने के नाम पर पौने तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में थाना माहिलपुर पुलिस ने मां-बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मंजीत सिंह पुत्र राम किशन निवासी गांव हकूमतपुर तहसील गढ़शंकर ने 3 जुलाई 2024 को एसएसपी होशियारपुर को दी शिकायत में कहा कि एजेंट कमला देवी और राज कुमार ढोली निवासी गांव मल्ला सोधिया, तहसील बंगा, जिला शहीद भगत सिंह नगर के साथ उसे विदेश आर्मेनिया भेजने के लिए पौने तीन लाख रुपये में बात तय हुई थी। उसने बताया कि वहां पर उसे पेकिंग का काम करना और 60 हजार रुपये वेतन देने का वायदा किया था। शिकायतकर्ता ने कहा कि उसने उक्त दोनों को अपने घर में पौने दो लाख रुपये और 1 लाख रुपये उनके गांव जाकर दिए थे। मंजीत सिंह ने कहा कि 30 सितंबर 2023 को जब वह आर्मेनिया पहुंचे तो कमला देवी के बेटे राजा ढोली उर्फ ​​राज कुमार ने उनसे 400 यूरो और ले लिए, अर्मेनिया पहुंचने पर राजा ढोली ने मुझसे कोई काम पर नही लगाया और वह 14-15 दिन तक बिना भोजन-पानी के रहा। तो उसने बड़ी मुश्किल से भारत आने का प्रबंध किया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने विदेश जाने के लिए फाइनेंस कंपनी से ब्याज पर पैसे उधार लिए थे, जब उसने उक्त से अपने पैसे वापस मांगे तो उन्होंने देने से इनकार कर दिया। शिकायतकर्ता ने एसएसपी से गुहार लगाई है कि उसके पैसे वापस दिलाए जाएं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस शिकायत की जांच उप कप्तान पुलिस जासूस जिला होशियारपुर द्वारा करने के बाद कमला देवी पत्नी स्वर्गीय राम लाल और राज कुमार पुत्र स्वर्गीय राम लाल वासियान गांव मल्ला सोधिया, तहसील बंगा पुलिस स्टेशन बहराम जिला शहीद भगत सिंह नगर के खिलाफ पुलिस स्टेशन माहिलपुर में धारा 406,420 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सिर्फ 5 मिनट : एटीम गैस कटर से काटा और 17 लाख ले उड़े

माहिलपुर: माहिलपुर ब्लाक के गांव भाम में पीएनबी के एटीम पर शुक्रवार-शनिवार की रात निशाना साधते हुए ब्रेजा गाड़ी में आये तीन नकाबपोश चोरों ने गैस कटर की सहायता से उसने रखे 17 लाख...
पंजाब

रात को तबियत बिगड़ने पर अस्पताल से दवा लेकर आते समय तीन युवकों बाइक छीना

 माहिलपुर – सिविल अस्पताल माहिलपुर से रात को दवा लेकर जा रहे व्यक्ति से तीन बाइक सवार युवकों ने बाइक छीना। चब्बेवाल पुलिस ने किया मामला दर्ज किया है। चब्बेवाल पुलिस को गुलजिंदर सिंह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

एक्ट्रेस बनने का सपना लेकर मुंबई के लिए घर से भागीं दो नाबालिग छात्राएं, गलती से पहुंच गईं अमृतसर

रेलवे कर्मियों की सतर्कता से सुरक्षित मिलीं, बाल कल्याण समिति ने परिजनों को सौंपा अमृतसर।  एक्ट्रेस बनने का सपना आंखों में सजाए जम्मू से घर से भागी दो नाबालिग छात्राएं मुंबई की राह भटककर...
article-image
पंजाब

AAP विधायिका के बयान पर सियासी बवाल… कहा- गर्दन पर घुटना रख जीतेंगे 117 सीटें

पंजाब में आम आदमी पार्टी की विधायक इंदरजीत कौर मान के हालिया बयान से राजनीतिक माहौल गरमा गया है। नकोदर से विधायक इंदरजीत कौर मान का भाषण चंडीगढ़ में एक कांग्रेस विरोधी प्रदर्शन के...
Translate »
error: Content is protected !!