पूर्व विधायक गोल्डी द्वारा गढ़शंकर-जेजों सड़क के निर्माण का किया उद्घाटन, 3 करोड़ की लागत से सड़क का काम होगा मुकम्मल:गोल्डी

by
गढ़शंकर – कांग्रेस के प्रदेश महासचिव और पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी द्वारा आज इलाके के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में  गढ़शंकर-होशियारपुर मार्ग पर भजलां के रेलवे फाटक से जेजों को जाने वाली सड़क के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए लव कुमार गोल्डी ने बताया कि इस सड़क की हालत काफी खस्ता होने के कारण लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था और इलाके के लोगों द्वारा इस सड़क का पुनः निर्माण करवाने की मांग की गई थी। जिसे देखते हुए आज सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवाया गया है। लव कुमार गोल्डी ने बताया कि 15.94 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण के लिए तीन करोड़ रुपए की लागत आएगी और यह सड़क लगभग 3 महीने में बनकर तैयार हो जाएगी। गोल्डी ने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की रहनुमाई में गढ़शंकर हल्के में बड़े स्तर पर निर्माण कार्य चल रहे हैं और गढ़शंकर के गांवों को जोड़ने वाली सड़कों को बनवाया जा रहा है। इस अवसर पर उनके साथ विभाग के उच्च अधिकारियों के अलावा मार्केट कमेटी के चेयरमैन मोहन सिंह थियाडा और ठेकेदार कुलभूषण शौरी के अलावा इलाके के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी ने सोमवार देर रात अमृतसर में दरबार साहिब में माथा टेका : सुबह सूरज निकलने से पहले अमृतसर से वापस गए लौट

अमृतसर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सोमवार देररात अमृतसर में दरबार साहिब में माथा टेकने पहुंचे। वह सुबह सूरज निकलने से पहले अमृतसर से वापस लौट गए। पंजाब के चार विधानसभा क्षेत्रों में...
article-image
पंजाब

Development works done on war

Former Chief Minister Channi today addressed a huge crowd of people at Maroli Brahmana, Sahari, Fuglana and Jejon. Hoshiarpur/Daljit Ajnoha/November 14 :  Former Chief Minister and Jalandhar MP Charanjit Singh Channi today addressed a...
article-image
पंजाब

नशा खरीदने के लिए पत्नी के बाल काटकर नशोड़ी पति ने बेचे

बठिंडा :  परसराम नगर में नशे के मामले को लेकर एक हैरानीजनक मामला सामने आया है। जिसमें एक नशेड़ी ने नशे की पूर्ति के लिए अपनी पत्नी के लंबे बाल ही काटकर बेच दिए।...
article-image
पंजाब

पंजाबी गायक जैसमीन सैंडलस को जान से मारने की धमकी : धमकी देने वाले ने कहा कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की गैंग का आदमी हूँ

चंडीगढ़ : मशहूर पंजाबी गायक जैसमीन सैंडलस को जान से मारने की धमकी दी गई है। जैसमीन शनिवार को ही दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में लाइव कार्यक्रम करने के लिए आई है।...
Translate »
error: Content is protected !!