मोहाली में अवैध खनन के खिलाफ अभियान में 15 लोग गिरफ्तार

by

मोहाली : पंजाब पुलिस दुआरा मोहाली में कई स्थानों पर चलाए गए अभियान के दौरान 15 लोगों को गिरफ्तार किया है और अवैध खनन में इस्तेमाल होने वाली मशीनों और वाहनों को भी जब्त किया है।

मोहाली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरमनदीप सिंह हंस ने बताया कि अवैध खनन गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों और नेटवर्क के खिलाफ 26 और 27 दिसंबर की दरमियानी रात को सोहाना, माजरी और डेरा बस्सी पुलिस थाना क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी करके कार्रवाई की गई।

हंस ने बताया कि इस अभियान के परिणामस्वरूप 20 प्राथमिकी दर्ज की गईं और 15 लोगों को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने अवैध खनन में इस्तेमाल होने वाली मशीनों और वाहनों को भी जब्त किया।

इसके अलावा, क्रशर मालिकों और इन अवैध गतिविधियों में शामिल होने के संदेह वाले अन्य व्यक्तियों को नोटिस जारी किए गए हैं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पूर्व विधायक के भतीजे की हत्या : मामूली बात पर छाती में चाकू घोंपा

जालंधर : जालंधर में बीजेपी नेता और पूर्व विधायक शीतल अंगुराल के भतीजे की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक तीन हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया। इलाके में...
article-image
पंजाब

पंजाब में पहली ब्रेन डैड मरीज की किडनी को ट्रांसप्लांट : 33 वर्षीय महिला व मोगा के 32 वर्षीय युवक की जिंदगी अब डायलिसिस की नहीं रहेगी मोहताज

लुधियाना :   लुधियाना की 33 वर्षीय महिला व मोगा के 32 वर्षीय युवक की जिंदगी अब डायलिसिस की मोहताज नहीं रहेगी। मोहाली के एक अस्पताल में ब्रेन डैड घोषित लेह की 56 वर्षीय महिला...
article-image
पंजाब

Block President Greets MP and

Hoshiarpur/October 21/Daljeet Ajnoha : Punjab Government’s Anti-Drug Campaign Coordinator and Block President, Dr. Baljeet Singh, extended cordial greetings on the occasion of Diwali and Bandi Chhor Divas to Member of Parliament Dr. Raj Kumar Chabbewal...
article-image
पंजाब

नाथों की बगीची में वार्षिक भंडारा आयोजित

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा : शिव मंदिर छत्ता बाजार नाथों की बगीची सुखियाबाद में भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर हवन यज्ञ डाला गया और पूजन उपरांत भंडारा लगाया गया। इस अवसर...
Translate »
error: Content is protected !!