लव मैरिज बैन : बिना परिवार की रजामंदी के पंजाब के इस गांव में लव मैरिज बैन

by

मोहाली : मोहाली जिले में स्थित माणकपुर शरीफ गांव में पंचायत द्वारा लिए गए एक फैसले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. पटियाला से कांग्रेस सांसद डॉ. धरमवीर गांधी ने इस फैसले को तालिबानी फरमान बताया है?

माणकपुर शरीफ गांव में ग्राम पंचायत ने एक प्रस्ताव पास करके लव मैरिज पर पाबंदी लगा दी है. पंचायत का कहना है कि दोनों परिवार के रजामंदी से ही लव मैरिज किया जा सकता है. इस प्रस्ताव को गांव की पंचायत ने सर्वसम्मति से लिया है. ये गांव राजधानी चंडीगढ़ से महज़ 10 किलोमिटर दूर स्थित है।

पंचायत ने ये साफ़ कहा है कि बिना रजामंदी के अगर कोई शादी करता है तो उसे गांव या उसके आस-पास के इलाकों में रहने नहीं दिया जाएगा. इतना ही नहीं, अगर कोई विवाहित जोड़े को शरण देते है या समर्थन करता है तो उसके ख़िलाफ़ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गांव के सरपंच दलवीर सिंह ने लव मैरिज पर प्रतिबंध लगाने के पीछे संस्कारों और परंपराओं को बचाने की दलील दी है. उन्होंने कहा कि पिछले हफ्ते गांव में एक 26 वर्षीय युवक, देविंदर ने अपनी 24 वर्षीय भतीजी बेबी से शादी कर ली थी. इस घटना के बाद यह फैसला लिया गया।

उन्होंने कहा कि हम लव मैरिज या क़ानून के ख़िलाफ़ नहीं हैं, लेकिन अपनी पंचायत क्षेत्र में इसे मंजूरी नहीं दे सकते।

सांसद ने किया विरोध, पंचायत के फैसले को बताया ‘तालिबानी’

कांग्रेस के पटियाला से सांसद डॉ. धरमवीर सिंह ने इस प्रस्ताव की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘तालिबानी फरमान’ बताया है. उन्होंने कहा कि हर बालिग के पास अपना जीवनसाथी चुनने के अधिकार है. उसके अधिकार को छीना नहीं जा सकता है. सरकार को ऐसे लोगों की रक्षा करनी चाहिए।

कुछ स्थानीय युवाओं और गांववालों ने नाम न छापने के शर्त पर इस प्रस्ताव को सही ठहराते हुए कहा है कि हम अपने सरपंच के साथ हैं. इस प्रस्ताव से हम अपनी परंपराएं और संस्कृति को बचाएंगे. दुनिया भले ही आधुनिक हो जाए, हमें अपनी जड़ें नहीं भूलनी चाहिए।

प्रशासन ने क्या कहा?

मोहाली की एडीसी (ग्रामीण) सोनम चौधरी ने कहा है कि इस मामले को लेकर उन्हें औपचारिक रूप से कोई शिकायत नहीं मिली है. अगर कोई बालिग़ है और शादी करना चाहते हैं तो बिल्कुल कर सकते हैं. अगर हमें भविष्य कोई शिकायत मिलती है तो हम क़ानून के अनुसार कार्रवाई करेंगे।

महिला आयोग ने क्या कहा?

पंजाब महिला आयोग की अध्यक्ष राज लल्ली गिल ने कहा कि ये फैसला असंवैधानिक है. ऐसी पंचायत का कोई मतलब नहीं. अगर हमें कोई शिकायत मिलेगी तो हम जांच करेंगे।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लायंस क्लब ग्रेटर दसूहा द्वारा नि:शुल्क विशाल चिकित्सा शिविर सफलतापूर्वक आयोजित

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा लायंस क्लब ग्रेटर दसूहा द्वारा बाबा बर्फानी लंगर हॉल, दसूहा में आयोजित नि:शुल्क विशाल चिकित्सा जांच शिविर अत्यंत सफल रहा। इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने लाभ उठाया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

श्री राधाकृष्ण मंदिर के वार्षिक महासम्मेलन में उपमुख्यमंत्री व लोक निर्माण मंत्री ने लिया भाग : श्री ठाकुर जी की पावन पालकी उठाई

ऊना, 4 फरवरी. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार को ऊना ज़िले के कोटला कलां स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर समिति द्वारा आयोजित वार्षिक धार्मिक महासम्मेलन में भाग लिया। इस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘मुझे गाली दी-पीड़िता बोली …पहलगाम हमले को लेकर मोहाली में कश्मीरी छात्रा के साथ बदसलूकी

मोहाली  :  जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देश भर में गु्स्सा उबाल पर है. इस बीच पंजाब के मोहाली में खरड़ में एक बेहद ही हैरान कर देने वाला...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज डुमेली में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अंतर्गत चल रहे शिक्षण संस्थान संत बाबा दलीप सिंह मेमोरियल खालसा कॉलेज डुमेली में रेड रिबन क्लब व राष्ट्रीय सेवा योजना विभाग की ओर से राष्ट्रीय मतदाता...
Translate »
error: Content is protected !!