लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी गिरफ्तार : 2 IED, 2 हैंड ग्रेनेड, 2 मैगजीन के साथ 1 पिस्तौल, 24 कारतूस, 1 टाइमर स्विच, 8 डेटोनेटर और 4 बैटरियां जब्त

by

अमृतसर : पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आई है, यहां पर पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। त्योहारों के दौरान पंजाब को दहलाने की एक बड़ी आतंकी कोशिश नाकामयाब हो गई है। इन दोनों आतंकियों के पास से पुलिस ने गोला-बारूद भी बरामद किया है।
आतंकियों को किया गया गिरफ्तार : पंजाब पुलिस के DGP गौरव यादव ने बताया कि पंजाब स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) अमृतसर ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया, जिसमें भारती की खुफिया एजेंसियों ने इनपुट व साथ दिया है। इनपुट के बाद रेड के दौरान जम्मू-कश्मीर के 2 आतंकियों को पकड़ा गया। आतंकियों से पूछताछ में साफ हुआ कि नशे में राज्य को डुबोने के बाद अब पाकिस्तान लश्कर के साथ मिलकर राज्य में आतंक फैलाना चाहता है।
त्योहारी सीजन में धमाके की हुई थी प्लानिंग : पंजाब पुलिस ने लश्कर-ए-तैयाबा के जिस आतंकी संगठन के दो साथियों को गिरफ्तार किया गया, उसे फिरदौस अहमद भट चलाता है और उसकी शह पर ही पंजाब को त्योहारों के सीजन में दहलाने की प्लानिंग की गई थी। जिसके लिए आतंकी संगठन द्वारा दो टाइम बम बनाने का सामान, दो हैंड ग्रेनेड और पिस्टल का इंतजाम किया गया था। हथियारों के मिलने से यह बात साफ हो गई है कि पंजाब में आने वाले दिनों में 4 आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की प्लानिंग चल रही थी।
SSOC टीम ने शुरू की पूछताछ : SSOC अमृतसर की टीम ने आतंकियों को गिरफ्तार का पूछताछ शुरू कर दी है। इसके बाद जल्द ही आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने आरोपियों से 2 IED, 2 हैंड ग्रेनेड, 2 मैगजीन के साथ 1 पिस्तौल, 24 कारतूस, 1 टाइमर स्विच, 8 डेटोनेटर और 4 बैटरियां जब्त की हैं। जल्द ही डीजीपी इस बारे में अतिरिक्त जानकारी साझा करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रीन पटाखे ही बिकेंगे : दीवाली, गुरूपर्व, क्रिसमस पर पटाखे चलाने को समय निर्धारित: डीसी डा. निपुण जिंदल

धर्मशाला, 03 नवंबर। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशों की अनुपालना करते हुए कांगड़ा जिला के शहरी क्षेत्रों में भी दीपावली, गुरूपर्व, क्रिसमस तथा नववर्ष की पूर्व संध्या पर पटाखे चलाने के लिए समय निर्धारित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तपोवन में शीतकालीन विस सत्र इस बार नवंबर अंतिम सप्ताह में : कुलदीप सिंह पठानिया

दिसंबर माह में पर्यटन सीजन होने के कारण किया जाएगा बदलाव हिमाचल विस एक विधायी संस्था के रूप में देश भर में है सबसे बेहतरीन एएम नाथ। धर्मशाला : .हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

9 की मौत : उत्तराखंड के जिला नैनीताल के रामनगर में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा

सभी मृतक पटियाला जिला के अलग-अलग इलाकों से संबंधित पटियाला : उत्तराखंड के जिला नैनीताल के रामनगर में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक पटियाला जिला के...
हिमाचल प्रदेश

कौशल प्रतियोगिता के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन

ऊना  – हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम द्वारा प्रदेश के युवाओं को लिए कौशल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक व पात्र उम्मीदवार 31 मार्च तक...
Translate »
error: Content is protected !!