एचएएस 22 अधिकारियों एवं परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने राज्यपाल से की भेंट

by

एएम नाथ। शिमला : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से आज राजभवन में हिमाचल प्रशासनिक सेवाएं (एचएएस) के 22 अधिकारियों एवं वर्ष 2024 बैच के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने भेंट की। यह परिवीक्षाधीन अधिकारी जिला शिमला के फेयरलॉन स्थित डॉ. मनमोहन सिंह हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान (हिपा) में पेशेवर प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं।
परिवीक्षाधीन अधिकारियों से संवाद करते हुए राज्यपाल ने उन्हें प्रशासनिक सेवाओं में आने पर बधाई दी और उन्हें समर्पण एवं निष्ठापूर्वक कार्य करने के लिए प्रेरित किया। राज्यपाल ने कहा कि एचएएस अधिकारियों को न केवल एक प्रशासक की तरह कार्य करना चाहिए बल्कि एक मार्गदर्शक, सहयोगी और दोस्त की तरह आमजन से संवाद स्थापित करना चाहिए। राज्यपाल ने प्रशासनिक सेवाओं के दौरान सत्यनिष्ठा, ईमानदारी समर्पण एवं संतुलित स्वभाव जैसी विशेषताओं को आचरण में शामिल करने पर बल दिया।
शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि कानून और नियमों का ज्ञान होना आवश्यक है लेकिन जो अधिकारी जनता के मुद्दों के प्रति संवेदनशीलता रखता है और निष्ठापूर्वक समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करता है उसे समाज मंे सराहना मिलती है तथा ऐसे अधिकारी द्वारा किए गए कार्यों को लंबे समय तक याद किया जाता है।
राज्यपाल ने सभी अधिकारियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उचित दृष्टिकोण, समर्पण और सकारात्मकता के साथ कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि यह न केवल व्यवसायिक विकास के लिए आवश्यक है, बल्कि एक सशक्त और समृद्ध राष्ट्र के निर्माण में भी सहायक होता है।
इससे पूर्व, अतिरिक्त निदेशक हिपा प्रशांत सरकैक ने राज्यपाल को परिवीक्षाधीन अधिकारियों के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रमों और पाठ्यक्रमों के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने युवा अधिकारियों के मार्गदर्शन और प्रोत्साहन के लिए राज्यपाल का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर एचएएस अधिकारियों और परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने राज्यपाल के साथ अपने अनुभव सांझा किए और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
राज्यपाल के सचिव सीपी वर्मा, निदेशक हिपा रूपाली ठाकुर तथा पाठ्यक्रम निदेशक संदीप शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के युवाओं में बढ़ रहे हार्ट अटैक के मामले : गलत खानपान सबसे बड़ा कारण – चिकित्सा सम्मेलन हिम मेडिकॉन में चिकित्सकों ने कई किए खुलासे

एएम नाथ।  नेरचौक( मंडी) :   हिमाचल प्रदेश के युवाओं में हार्ट अटैक के मामले बढ़ रहे हैं। गलत खानपान इसका सबसे बड़ा कारण है। युवा जंक फूड का अधिक इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घरोह में अंडर-19 लड़को की खेल प्रतियोगिताएं शुरू : विधायक केवल सिंह पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि की शिरकत

शाहपुर, 24 सितंबर। विधायक केवल सिंह पठानिया ने शाहपुर विधानसभा के अंतर्गत रावमापा घरोह में रैत जोन तथा डुगियारी में कांगड़ा जोन की अंडर 19 छात्रों की तीन दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गौ सेवा समाज की संस्कृति का अभिन्न अंग: कुलदीप सिंह पठानिया

भटियात के तुरकड़ा में गौ सेवा समिति कार्यक्रम, विधानसभा अध्यक्ष रहे मुख्य अतिथि गौ सदन के निरीक्षण के साथ 31 हजार की सहायता की घोषणा एएम नाथ। चुवाड़ी (चंबा) : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*कोलडैम प्रभावित क्षेत्र के लोगों को सुरक्षा मुहैया करवाना हमारी प्राथमिकता- DC अनुपम कश्यप

 सतलुज नदी में बढ़ते जल स्तर से हुए नुक्सान पर लोक निर्माण विभाग ने दी रिपोर्ट, – एनटीपीसी ने सतलुज बेसिन पर सिल्ट के जमाव पर दी रिपोर्ट  रिपोर्ट का अध्ययन विशेषज्ञ टीम से...
Translate »
error: Content is protected !!