भूमती के गगन शर्मा बने युवाओं के लिए प्रेरणा, छोटे बगीचे से लिख रहे सफलता की नई कहानी

by

योगेश चौहान : अर्की- उपमंडल अर्की की ग्राम पंचायत भूमती के प्रगतिशील किसान एवं प्रकृति प्रेमी गगन शर्मा अपनी मेहनत, नवाचार और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पण के कारण क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बनकर उभरे हैं। सीमित भूमि में उन्होंने आधुनिक तकनीक और लगन के साथ ऐसा बगीचा विकसित किया है, जहां लीची, पेपिनो (अमेरिकन फल), इलायची सहित विभिन्न प्रकार के फलदार पौधे सफलतापूर्वक तैयार किए जा रहे हैं।
गगन शर्मा केवल बागवानी तक ही सीमित नहीं हैं। उन्होंने अपने छोटे से खेत में परिवार की आवश्यकताओं के अनुरूप लगभग सभी प्रकार की ऑर्गेनिक सब्जियों की खेती भी शुरू की है। इससे न केवल परिवार को रसायनमुक्त एवं पौष्टिक भोजन मिल रहा है, बल्कि प्राकृतिक खेती को भी बढ़ावा मिल रहा है।
प्रकृति के प्रति उनका लगाव उनकी सबसे बड़ी पहचान है। वे प्रत्येक वर्ष कम से कम 20 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अपना सक्रिय योगदान दे रहे हैं। इस पुनीत कार्य में उनकी धर्मपत्नी अनीता शर्मा भी बराबरी से उनका सहयोग करती हैं। दोनों मिलकर हरियाली बढ़ाने और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का संदेश दे रहे हैं। उनकी सफलता यह साबित करती है कि सीमित संसाधनों के बावजूद यदि इच्छाशक्ति और मेहनत हो तो उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।
गगन शर्मा का कहना है कि प्रकृति से जुड़कर खेती करना न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित पर्यावरण छोड़ने का भी सबसे प्रभावी माध्यम है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- स्वास्थ्य विभाग में 2,700 पदों को भरने की प्रक्रिया जारी

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय टास्क फोर्स की दो दिवसीय बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में देशभर के क्षय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में लगेगी विकासात्मक प्रदर्शनी : एडीएम ने ली स्टॉल आबंटन उपसमिति की बैठक

मंडी, 15 फरवरी । मंडी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2024 के अवसर पर पड्डल मैदान में विभिन्न विभागों की विकासात्मक प्रदर्शनी लगाई जाएगी । प्रदर्शनी को लेकर पड्डल मैदान में विभागों को स्टॉल आबंटित करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंगला माता बनलगी का दो दिवसीय मेला शुरू : समापन समारोह में दून के विधायक राम कुमार चौधरी करेंगे शिरकत

पट्टा मेहलोग, 20 अप्रैल (तारा) :  विकास खंड पट्टा के तहत ग्राम पंचायत दाड़वा के गांव बनलगी में स्थित प्राचीन मंगला माता मंदिर परिसर में दो दिवसीय मेले का आयोजन 20 और 21 अप्रैल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समय के सही प्रबंधन पर ध्यान दें युवा – DC ..बोले…सही दिशा में जी तोड़ मेहनत सफलता की कुंजी

ऊना, 28 अगस्त. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे युवा समय के सही प्रबंधन पर ध्यान दें। पढ़ाई के लिए उपयुक्त टाइम टेबल बनाएं और उसका पूरे मन से अनुसरण करें। उपायुक्त जतिन लाल...
Translate »
error: Content is protected !!