लाइसेंसी रिवाल्वर से मारी गोली – दूसरी पत्नी से परेशान कारोबारी ने किया सुसाइड : संपत्ति नाम कराने का बना रही थी दबाव

by

लुधियाना : फैक्ट्री मालिक द्वारा पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। फैक्ट्री मालिक दलजीत सिंह अपनी दूसरी पत्नी परमजीत कौर और उसके रिश्तेदारों द्वारा कथित तौर पर प्रताड़ित किए जाने से परेशान था। दलजीत सिंह जवद्दी के गुरु ज्ञान विहार स्थित अपने घर में रहता था। उसने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से अपने सिर में गोली मारकर सुसाइड किया है।
मामला शनिवार शाम का बताया जाता है। मृतक के पुत्र के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।​​​​​​​ दुगरी पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में उसकी दूसरी पत्नी और उसके दो रिश्तेदारों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। शिकायतकर्ता दीपइंद्र सिंह ने कहा कि आरोपी उसके पिता को पैसे के लिए परेशान कर रहे थे और उनकी संपत्ति उनके नाम पर ट्रांसफर करने के लिए दबाव बना रहे थे। उनके पिता ने अप्रैल में उनसे ये बातें शेयर की थीं। वह प्रताड़ना और मानसिक अवसाद में थे।
शिकायतकर्ता ने कहा कि शनिवार को उसके पिता दलजीत सिंह ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और अपने सिर में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर जब परिवार के लोग वहां पहुंचे तो उसे फर्श पर मृत पड़ा देख सन्न रह गए। परिवार के लोग उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत कारोबारी के बेटे ने बताया कि उसके पिता ने संगरूर की महिला परमजीत कौर से दूसरी शादी की थी और उसके साथ रहने लगे। शादी के बाद महिला और उसके रिश्तेदारों ने उसके पिता को पैसे और संपत्ति के लिए ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था।
मामले की जांच कर रहे सब-इंस्पेक्टर जनकराज ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर दर्ज करने के तुरंत बाद पुलिस ने उसकी पत्नी और दो अन्य महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शराब नीति पर CAG Report : शराब घोटाले को लेकर कैग रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, दिल्ली सरकार को हुआ 2002 करोड़ का नुकसान

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा में कैग रिपोर्ट को पेश कर दिया गया है। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने शराब नीति पर कैग रिपोर्ट पेश की है। इस रिपोर्ट में कुल 14 रिपोर्ट...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

7 से 11 नवम्बर तक अंबाला में आयोजित होगी अग्निवीर (महिला) सेना भर्ती

महिला सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 7 सितंबर तक ऊना: 10 अगस्त: अग्निपथ योजना के तहत महिला सेना भर्ती 7 से 11 नवम्बर तक अंबाला कैंट (हरियाणा) में आयोजित होगी। यह जानकारी देते...
article-image
पंजाब

6 गिरफ्तार : 6 अत्याधुनिक पिस्तौलें तथा 5.75 लाख रुपये की हवाला राशि बरामद

अमृतसर – पंजाब पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। खुफिया जानकारी के आधार पर अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से चल रहे हथियारों की तस्करी के एक संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश...
Translate »
error: Content is protected !!