शिरोमणि अकाली दल की नई कोर कमेटी का गठन : 23 मेंबर को शामिल – चीमा ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट डालकर दी जानकारी

by

शिरोमणि अकाली दल (SAD) की तरफ से नई कोर कमेटी का गठन कर दिया गया है। कमेटी में कुल 23 मेंबरों को शामिल किया गया है। जबकि चार विशेष आमंत्रित सदस्य रहेंगे। पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल की तरफ से इस संबंधी फैसला पार्टी की वर्किंग कमेटी में लिया गया है। कमेटी में SGPC प्रधान हरजिंदर सिंह धामी से लेकर परमजीत सिंह सरना तक के नाम शामिल किए गए हैं। इसके अलावा कई नेताओं को शामिल किया गया। अकाली दल के सीनियर नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने इस बारे में अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट डालकर जानकारी दी है।
इससे पहले पार्टी में बगावत होने के बाद कोर कमेटी को भंग कर दिया गया था। उस कमेटी प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा से लेकर कई नाम शामिल थे। SAD ने 12 दिन पहले अचानक कोर कमेटी भंग कर दी है। इस बारे में अकाली दल के सोशल मीडिया अकाउंट से एक लाइन की पोस्ट डाली गई है। उसके बाद अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल श्री अकाल तख्त साहिब पर पेश हुए थे। इसके बाद पार्टी में बगावत करने वाले सात नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया था।
कोर कमेटी सदस्य : SGPC प्रधान हरजिंदर सिंह धामी,बलविंदर सिंह भूंदड़, नरेश गुजराल, गुलजार सिंह राणिके, महेश इंदर सिंह ग्रेवाल, डॉ. दलजीत सिंह चीमा, जनमेजा सिंह सेखों, अनिल जोशी, शरणजीत सिंह ढिल्लों, बिक्रम सिंह मजीठिया, हीरा सिंह गाबड़िया, परमरजीत सिंह सरना, मंजीत सिंह जीके इकबाल सिंह झूंदा, प्रो. विरसा सिंह वल्टोहा, गुरबचन सिंह बब्बेहाली, डॉ. सुखविंदर सुक्खी लखबीर सिंह लोधीनंगल, एनके शर्मा, मनतार सिंह बराड़, हरमीत सिंह संधू, सोहन सिंह ठंडल और बलदेव सिंह खैहरा।
स्पेशल आमंत्रित सदस्य : संसद में जो पार्टी का नेता होगा, उसे जगह दी जाएगी, यूथ अकाली दल के प्रधान, स्त्री अकाली दल के नेता और शिरोमणि अकाली दल के लीगल विंग के हेड को स्पेशल सदस्य बनाया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

12 फरवरी तक होशियारपुर फील्ड फायरिंग रेंज(आर्मी) न जाए लोग: डिप्टी कमिश्नर

सी.टी.सी. स्टाफ एस.एस.बी सापरी की ओर से से रेंज में की जाएगी फील्ड फायरिंग होशियारपुर, 09 फरवरी: डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने बताया कि सी.टी.सी. स्टाफ एस.एस.बी. सापरी, हिमाचल प्रदेश को 12 फरवरी 2021...
article-image
पंजाब , समाचार

शिक्षा मंत्री मीत हेयर आपने जन्म दिवस वाले दिन नवांशहर अदालत से बरी होने के उपरांत सरकारी स्कूल गढ़शंकर व ललिया के विद्यार्थियों व अध्यापिको से मिले

सुधारों के लिए ज़मीनी हकीकतें जानने के लिए ली जा रही है फीडबैक – मीत हेअर गढ़शंकर – शिक्षा मंत्री  गुरमीत सिंह मीत हेअर आपने जन्म दिवस वाले दिन नवांशहर अदालत से बरी होने...
article-image
पंजाब

किसान सभा और खेत मजदूर यूनियन 6 से 10 जुलाई तक करेंगी जिला व डिवीजन स्तर पर रोष प्रदर्शन

गढ़शंकर, 25 जून: अखिल भारतीय किसान सभा और खेत मजदूर यूनियन की ओर से राज्य स्तरीय संयुक्त आह्वान के तहत 6 जुलाई से 10 जुलाई तक जिला एवं डिवीजन स्तर पर रोष धरने और...
Translate »
error: Content is protected !!