लिवासा अस्पताल ने माइक्रो वैस्कुलर सर्जरी से टांग और पैर को ऐम्प्युटेट होने से बचाया

by

होशियारपुर: लिवासा अस्पताल में जटिल माइक्रोवस्कुलर सर्जरी के द्वारा बाईं टांग को काटने से बचाने के बाद 45 वर्षीय व्यक्ति को एक नया जीवन मिला । व्यक्ति को इंडस्ट्रियल ट्रॉमा के बाद लिवासा में बहुत गंभीर स्थिति में लाया गया था
ऑर्थो सर्जन आदित्य अग्रवाल और डॉ. सौरभ वशिष्ठ ने एक्सटर्नल फिक्सेशन का उपयोग करके मरीज के पैर को स्थिर किया, जो अंग को बचाने में एक महत्वपूर्ण कदम है। मरीज की स्टैबलज़ैशन के बाद, प्लास्टिक सर्जन डॉ. निखिल मक्कर ने जटिल रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी से रोगी की टांग और पैर को ऐम्प्युटेट होने से बचाया।
डॉ. निखिल मक्कर ने कहा, “हमने हड्डी और घाव के कवर के लिए एक फ्री फ्लैप प्रोसीजर किया, जिससे मरीज के टांग और पैर को बचाया जा सका।
सौरभ वाशिष्ट ने कहा, “ औद्योगिक घटनाओं के कारण अंग कटना आम बात है। यदि उपचार न किया जाए, तो कटा हुआ अंग हमेशा के लिए खत्म हो जाता है, जिससे व्यक्ति आजीवन दिव्यांग हो जाता है। हालांकि, शीघ्र और उचित उपचार के साथ, कटे हुए शरीर के अंग को फिर से जोड़ा जा सकता है, और माइक्रो वैस्कुलर सर्जरी के माध्यम से रक्त प्रवाह को बहाल किया जा सकता है, जिससे रोगी सामान्य कार्य करने में सक्षम हो सकता है।”
डॉ. निखिल मक्कर ने माइक्रो वैस्कुलर सर्जरी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, “रीइम्प्लांटेशन की सफलता विभिन्न कारकों पर निर्भर करती है, जिसमें कटा हुआ हिस्सा, चोट की प्रकृति, चोट और सर्जरी के बीच का समय और कटे हुए हिस्से को कैसे संरक्षित किया गया था। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसके लिए एक अनुभवी माइक्रो वैस्कुलर सर्जन और विशेष उपकरणों की आवश्यकता होती है, जो केवल कुछ ही अस्पतालों में उपलब्ध हैं।”

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अमेरिका से लौटे एनआरआई की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या : हमलावरों ने कार का पीछा कर बरसाईं गोलियां

थार सवार हमलावरों ने कार का पीछा कर बरसाईं गोलियां, वारदात का वीडियो आया सामने पंजाब। पंजाब में बुधवार को अमेरिका से लौटे एनआरआई गुरसेवक सिंह आसल की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार युवाओं को रोज़गार एवं स्वरोज़गार के साधन उपलब्ध करवाने के लिए कृत संकल्प : मेले एवं त्यौहार आर्थिक सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण साधन – संजय अवस्थी

खनलग(सोलन) : मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि मेले एवं उत्सव हमारी समृद्ध संस्कृतिक के संरक्षण के साथ-साथ आर्थिक सशक्तिकरण...
article-image
पंजाब

Chabbewal rally to show Doaba

Hoshiarpur(Mar 30/Daljeet Ajnoha :  A meeting of Shiromani Akali Dal (SAD) workers and leaders was held at the residence of party district president (urban) and senior vice-president Jatinder Singh Lali Bajwa to prepare for...
Translate »
error: Content is protected !!