लीगल एड डिफेंस कौंसल सिस्टम का कार्यालय : नए जिला एवं सत्र कोर्ट कांप्लेक्स में स्थापित किया गया

by

होशियारपुर, 18 अगस्त:
पंजाब राज कानूनी सेवाएं अथारिटी से प्राप्त निर्देशों पर जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी होशियारपुर की ओर से नए जिला एवं सत्र कोर्ट कांप्लेक्स में लीगल एड डिफेंस कौंसिल सिस्टम के कार्यालय का उद्घाटन पैर्टन-इन-चीफ रवि शंकर झा चीफ जस्टिस, पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट चंडीगढ़, मिस्टर जस्टिस गुरमीत सिंह संधावालिया कार्यकारी चेयरमैन पंजाब राज कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से वीडियी कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। इस मौके पर मैंबर सचिव पंजाब राज कानूनी सेवाएं अथारिटी मनजिंदर सिंह, पंजाब राज कानूनी सेवाएं अथारिटी की अतिरिक्त मैंबर सचिव स्मृति धीर भी शामिल थे।
इस मौके पर जिले के लीगल डिफेंस कौंसिल सिस्टम के कार्यालय की स्थापना जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी दिलबाग सिंह जौहल व सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी के सम्मुख हुई। जिला एवं सत्र न्यायधीश दिलबाग सिंह जौहल की ओर से परिचित करवाया गया कि पंजाब राज्य के 14 जिलों में लीगल एड डिफेंस कौंसिल सिस्टम के कार्यालय खोले गए हैं, जिनमें से जिला होशियारपुर भी चुना गया है।
जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी होशियारपुर की ओर से लीगल एड डिफेंस कौंसिल के कार्य को सुचारु ढंग से चलाने के लिए एक चीफ लीगल डिफेंस कौंसिल, तीन डिप्टी लीगल एड डिफेंस कौंसिल व दो सहायक लीगल एड डिफेंस कौंसिल नियुक्त किए गए हैं। जिस तरह फौजदारी केसों में स्टेट की ओर से जिला अटार्नी, डिप्टी अटार्नी व सहायक जिला अटार्नी पैरवी के लिए पेश होते हैं। उसी तरह दोषियों के केसों की पैरवी के लिए चीफ लीगल एड डिफेंस कौंसिल, डिप्टी लीगल एड डिफेंस कौंसिल व सहायक लीगल एड डिफेंस कौंसिल नियुक्त किए गए हैं। मुदई व विक्टिम के फौजदारी केसों में पैनल के वकील केसों की पैरवी के लिए नियुक्त किए जाएंगे।
इस मौके पर जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी दिलबाग सिंह व सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी की ओर से नए खोले गए लीगल एड डिफेंस कौंसिल के कार्यालय का दौरा किया गया। इस मौके पर उनके साथ विशाल कुमार चीफ लीगल एड डिफेंस कौंसिल, रुपिका ठाकुर, संदीप व हरजिंदर कुमार वर्मा डिप्टी लीगल एड डिफेंस कौंसिल व मिस निहारिका, करन लूथरा सहायक लीगल एड डिफेंस कौंसिल व जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी होशियारपुर के स्टाफ सदस्य उपस्थित थे। जज साहिब ने लीगल एड डिफेंस कौंसिल के कार्यालय में तैनात सदस्यों को हिदायत की कि वे इस कार्यालय में आने वाले लोगों को पहल के आधार पर बिना किसी देरी के कानूनी सलाह व सहायता मुहैया करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
Uncategorized , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर प्रदर्शन कर रहे वोकेशनल टीचर्स से मिलने चौड़ा मैदान पहुंच कर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने उनकी मांगों को मजबूती से उठाने का दिया ashwasn

एएम नाथ। शिमला  : मंडी  दौरे से वापस आकर नेता प्रतिपक्ष रात सवा नौ बजे सीधे चौड़ा मैदान पहुंचे और वहां पर प्रदर्शन कर रहे वोकेशनल टीचर से मुलाकात की। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे...
article-image
पंजाब

आम आदमी पार्टी ने चरणजीत सिंह चन्नी को गढ़शंकर हलका संगठन प्रभारी किया नियुक्त

गढ़शंकर l   पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी के ओएसडी चरणजीत सिंह चन्नी को आम आदमी पार्टी ने गढ़शंकर हलके का संगठन प्रभारी नियुक्त किया है। चरणजीत सिंह चन्नी 2014 से...
article-image
पंजाब

पूर्व पार्षद मान ने जन्म दिवस पर किया पौदारोपण

गढ़शंकर: वातावरण वचाओ कमेटी गढ़शंकर दुारा जन्म दिन पर बृक्ष तहत आज गढ़शंकर के पूर्व पार्षद हरिंद्र सिंह मान ने अपना जन्द दिन गांव पारोवाल में फलदार पौदा लगाकर मनाया। वातावरण प्रेमी अमन मान...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किसानों को प्रतिमाह 3000 रुपये की पेंशन : किसान मानधन योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाले लाभार्थियों को हर महीने प्रीमियम होगा देना

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार देश के छोटे और सीमांत किसानों को बुढ़ापे में उचित ढंग से जीवनयापन करने के लिए पीएम किसान मानधन योजना के अंतर्गत पेंशन प्रदान कर रही है।...
Translate »
error: Content is protected !!