लुथान में एकीकृत देखभाल केंद्र के लिए भूमि का किया निरीक्षण ,राज्य सरकार निराश्रित एवं दिव्यांग बच्चों की देखभाल को कृत संकल्प: शांडिल

by
लुथान (कांगड़ा) 27 जुलाई। राज्य सरकार निराश्रित तथा एवं दिव्यांग बच्चों की समुचित देखभाल के लिए कारगर कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु ने निराश्रित बच्चों को सरल और सुखमयी बनाने के लिए 101 करोड़ रुपये की मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना आरंभ की गई है। यह जानकारी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल ने वीरवार को कांगड़ा जिला के लुथान में मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के तहत एकीकृत देखभाल केंद्र के निर्माण के लिए भूमि का निरीक्षण करने के उपरांत दी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने इन बच्चों को, ‘सरकार ही माता, सरकार ही पिता’, की भावना के अनुरूप ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के रूप में अपनाने तथा 27 वर्ष की आयु पूर्ण करने तक इनकी देखभाल का बीड़ा उठाया है। इस योजना के अंतर्गत वर्ष में एक बार इन बच्चों को हवाई सेवा के माध्यम से शैक्षणिक भ्रमण पर विभिन्न राज्यों में भेजने के अतिरिक्त उन्हें थ्री-स्टार होटलों में ठहरने की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
उन्होंने कहा कि निराश्रित बच्चों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं एवं कार्यक्रमों का सुचारू कार्यान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। कर्नल धनी राम शांडिल ने कहा कि वर्तमान सरकार सामाजिक सुरक्षा के लिए कृतसंकल्प है तथा इसी दिशा में जरूरतमंदों तथा पात्र लोगों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जा रही है, महिला सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ते हुए सरकार ने महिलाओं को सुरक्षा पेंशन पंद्रह सौ रूपये प्रतिमाह निर्धारित की गई है।
इस अवसर पर विधायक ज्वालाजी संजय रत्न , उपमंडल अधिकारी डॉक्टर संजीव कुमार , उपमंडल पुलिस अधिकारी विकास धीमान , तहसील कल्याण अधिकारी आदर्श शर्मा , प्रधान ग्राम पंचायत लुथान सुरेश कुमार , जिला परिषद् सदस्य कुलदीप धीमान , बीडीसी संजय कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चम्बा में भविष्य सेतु, करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित : धैर्य और इमानदारी से कठिन परिश्रम करें बच्चे : अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी

एएम नाथ। चंबा : आज के बच्चे कल के भविष्य हैं, वर्तमान पर ही बच्चों का भविष्य निर्भर करता है। बच्चे अभी से ही धैर्य और इमानदारी से कठिन परिश्रम करें, तो सफलता अवश्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जेओए (आईटी) अभ्यर्थी प्रतिनिधिमण्डल : मुख्यमंत्री से चयन प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने का किया आग्रह

शिमला : जेओए (आईटी) पोस्ट कोड-817 परीक्षा में भाग लेने वाले युवाओं के एक प्रतिनिधिमण्डल ने आज यहां मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की और उनसे जेओए (आईटी)-817 की चयन प्रक्रिया को शीघ्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बल्क ड्रग पार्क की खुशी में हरोलीवासियों ने उद्योग मंत्री का किया शानदार वेल्कम

ऊना : हरोली विस क्षेत्र को बल्क ड्रग पार्क मिलने की खुशी में उद्योग, परिवहन, श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर का हरोली पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान एचपीएसआईडीसी के उपाध्यक्ष...
Translate »
error: Content is protected !!