लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के प्रत्याशी संजीव अरोड़ा के लिए डॉ. इशांक कुमार ने किया प्रचार

by

लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के प्रत्याशी संजीव अरोड़ा के लिए डॉ. इशांक कुमार ने किया प्रचा

विधानसभा हलका लुधियाना पश्चिम के उपचुनाव के मद्देनजर सभी पार्टियों के नेता अपने प्रत्याशियों के लिए पूरी ताकत से प्रचार कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी संजीव अरोड़ा के लिए भी ‘आप’ की ओर से जोर-शोर से प्रचार किया जा रहा है। कल चब्बेवाल हलके के विधायक डॉ. इशांक कुमार भी लुधियाना पहुंचे और वार्ड नंबर 58 में संजीव अरोड़ा के पक्ष में कार्यकर्ताओं को लामबंद किया। लोगों के बीच पहुंचकर उन्होंने ‘आप’ की नीतियों और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी और अपने प्रत्याशी के लिए वोट मांगे। वार्ड नंबर 58 के पार्षद कार्यालय में उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की और पार्टी की चुनावी रणनीति पर चर्चा की। इस बैठक में सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल, विधायक दसूहा करमवीर सिंह घुम्मन, वार्ड नंबर 58 के पार्षद सतनाम सिंह सन्नी मास्टर, जसपाल सिंह, दलजीत राजू आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सड़क हादसे में घायलों को अस्पताल पहुंचाने पर मिलेंगे 25000 रुपये : सड़क हादसों में  सबसे ज्यादा मौतें होती – नितिन गडकरी

नई दिल्ली । केंद सरकार सड़क हादसे में घायल होने वालों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने वाले अच्छे लोगों के लिए इनाम राशि बढ़ाकर 25,000 रुपये करेगी। फिलहाल यह राशि 5,000 रुपये है। केंद्रीय सड़क...
article-image
पंजाब

खालसा करलेज गढ़शंकर के 11 विधार्थी धार्मिक परिक्षा में रहे अग्रणी

गढ़शंकर : बबर अकाली मेमोरियल खालसा करलेज गढ़शंकर के 11 विधार्थियों ने शिरोमणी गुरूदुारा प्रबंधक कमेटी दुारा ली जाती धार्मिक परिक्षा में अग्रणी स्थान प्राप्त किया है। कालेज की प्रिसीपल प्रो. लखविंदरजीत कौर ने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में 29 जुलाई से श्रावण अष्टमी नवरात्र मेला शुरू : मेले के दौरान मंदिर 24 घंटे खुला रहेगा

चिंतपूर्णी । शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में 29 जुलाई से श्रावण अष्टमी नवरात्र मेला शुरू होगा और मेला 8 अगस्त तक चलेगा। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां मुकम्मल कर ली हैं। मेले के दौरान चिंतपूर्णी मंदिर...
article-image
पंजाब

पंजाब विधान सभा चुनाव-2022: वोटरों को मतदान के लिए जागरुक करेगा चुनाव मस्कट शेरा

जिला चुनाव अधिकारी ने जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में चुनाव मस्कट शेरा का कट आउट किया लांच जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स के मेन गेट के अलावा शहर के 9 मुख्य चौको पर लगेंगे 12 फुट लंबे...
Translate »
error: Content is protected !!