पुलिस खेलकूद एवं कर्त्तव्य प्रतियोगिता का राज्यपाल ने शुभारम्भ किया : कानून व्यवस्था बनाए रखना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है, इसके लिए पुलिस बलों को मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ होना आवश्यक- राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

by

नशे के खिलाफ व्यापक अभियान चलाने का आग्रह किया
धर्मशाला : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज पुलिस ग्राउंड, धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा आयोजित 52वीं हिमाचल प्रदेश पुलिस खेलकूद एवं कर्तव्य प्रतियोगिता-2023 का शुभारंभ किया। उन्होंने मार्च पास्ट की सलामी भी ली।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पुलिस बल लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने, खेलों में भागीदारी के साथ-साथ हर क्षेत्र में अपनी भूमिका सुनिश्चित करते हैं। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है, इसके लिए पुलिस बलों को मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ होना आवश्यक है। उन्होंने पुलिस बलों से समाज की अपेक्षानुसार और अधिक संवदेनशील होने का आग्रह किया।
राज्यपाल ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं और ड्यूटी मीट विभिन्न क्षेत्रों के अधिकारियों और कर्मचारियों को एक साथ लाते हैं, इससे एक-दूसरे को जानने और समझने के साथ-साथ टीम वर्क की भावना को भी बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि पुलिस बल खेल भावना से प्रतिस्पर्धा करते हैं और शांति के संरक्षक के रूप में भी अपनी भूमिका बखूबी सुनिश्चित करते हैं।
उन्होंने कहा कि कर्त्तव्य निर्वहन के दौरान पुलिस बलों को अनेक चुनौतियों और मानसिक दवाब का सामना करना पड़ता है इसलिए इस तरह की प्रतियोगिताएं उनके स्वास्थ्य के लिए नितांत आवश्यक हैं। उन्होंने पुलिस बलों से नशे की बुराई को जड़ से समाप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने तथा युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक करने का आग्रह किया।
इससे पहले, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और कहा कि पुलिस की यह प्रतियोगिता कोविड महामारी के कारण 3 वर्ष के उपरांत आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में राज्य भर के लगभग 600 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
इस अवसर पर आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।
आयोजन सचिव, पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) जहूर हैदर जैदी ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर सांसद किशन कपूर, उप-महापौर सर्व चंद गलोटिया, पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया, उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल, पुलिस अधिकारी, और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ती ने बसोली में 17 लाख रुपये लागत की अत्याधुनिक एंबुलैंस को दिखाई हरी झंडी

ऊना, 1 फरवरी – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल ंिसह सत्ती ने आज ग्राम पंचायत बसोली में आयोजित एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें उन्होंने 17 लाख लागत की अत्याधुनिक सुविधाओं से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वन मंडल डलहौजी के तहत विभिन्न प्रजातियों के एक क्विंटल से अधिक बीज की हुई बुआई : 1200 सौ के करीब लोगों ने दिया सहयोग

चंबा, 7 जुलाई :वन मंडल डलहौजी के तत्वावधान में जारी मानसून सीजन के दौरान विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से क्रियान्वित किए जा रहे बीज बुआई सप्ताह आज समापन हुआ । वन मंडल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री की पत्नी को देहरा से उमीदवार बनाने के बाद बगावत के स्वर तेज : डॉ. राजेश शर्मा ने कहा टिकट नहीं बदली तो निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव

एएम नाथ। देहरा :  मुख्यमंत्री की पत्नी को देहरा से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित करने के बाद  देहरा में कांग्रेस में बगावत के स्वर तेज हो गए है। जिसके चलते हिमाचल कांग्रेस के कोषाध्यक्ष एवं...
article-image
पंजाब

भगवान वाल्मिकी शक्ति सेना पंजाब के अध्यक्ष एडवोकेट अजय थापर को किया सम्मानित

गढ़शंकर । गढ़शंकर के गांव सतनौर में आयोजित श्री हनुमान चालीसा जी का साप्ताहिक पाठ शिव मंदिर सतनौर में करवाया गया। इस अवसर पर भगवान वाल्मिकी शक्ति सेना के पंजाब अध्यक्ष एडवोकेट श्री अजय...
Translate »
error: Content is protected !!