लुधियाना वेस्ट उपचुनाव …. 51.33% वोटिंग : EVM को खालसा कॉलेज फॉर वीमेन में बनाए स्ट्रॉन्ग रूम में- 23 को नतीजे आएंगे

by

लुधियाना : लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए गुरुवार (19 जून) को वोटिंग पूरी हो गई। इसके बाद सभी बूथों से EVM को खालसा कॉलेज फॉर वीमेन में बनाए स्ट्रॉन्ग रूम में पहुंचाई गईं। इसके नतीजे 23 जून को घोषित किए जाएंगे। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ और 6 बजे खत्म हो गया। वोटिंग के लिए 194 मतदान केंद्र बनाए गए थे। चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, शाम 7 बजे तक 51.33% वोटिंग हुई। हालांकि, फाइनल आंकड़े आना बाकी हैं।

इस सीट पर 2022 में आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार गुरप्रीत गोगी की जीत हुई थी। हालांकि, कुछ समय पहले उनकी गोली लगने से मौत हो गई, जिसके बाद यहां उपचुनाव कराया गया। AAP ने यहां से राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को उम्मीदवार बनाया। इसे लेकर चर्चा है कि अगर वह यहां से जीत जाते हैं तो उनकी जगह अरविंद केजरीवाल राज्यसभा जा सकते हैं। वहीं, कांग्रेस ने यहां से पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को उम्मीदवार बनाया। वह 2012 और 2017 में इस सीट से चुनाव जीत चुके हैं। अकाली दल से एडवोकेट परउपकार सिंह घुम्मन उम्मीदवार हैं। घुम्मन वही वकील हैं, जिन्होंने दिलरोज हत्याकांड में आरोपी को फांसी दिलवाई थी। इसके साथ ही भाजपा ने यहां से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की पृष्ठभूमि वाले वरिष्ठ नेता जीवन गुप्ता को टिकट दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में उद्यमिता पर लैक्चर का आयोजन किया गया : डिलीशियस बाइट की व्यवसायी दिलप्रीत कौर ने बताया कि छोटे स्तर पर व्यवसाय शुरू करना किस प्रकार होता सहायक

गढ़शंकर : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के कार्यकारी प्रिंसिपल प्रो. लखविंदरजीत कौर के नेतृत्व में भाषा विभाग और आई.आई.सी. ‘उद्यमिता’ विषय पर एक विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। इस अवसर पर वक्ता...
article-image
पंजाब

लड़की से छेड़छाड़ के बाद बदमाशों ने की जालंधर में फायरिंग, 5 संदिग्ध गिरफ्तार

जालंधर: जालंधर में देर रात एक लड़की से छेड़छाड़ के बाद फायरिंग का मामला सामने आया है। पुलिस ने घटनास्थल से एक देसी पिस्तौल और 3 कारतूस बरामद किए हैं। मिली रिपोर्ट के मुताबिक,...
article-image
पंजाब

चिट्टा बरामदगी मामले के होशियारपुर से जुड़े तार : होशियारपुर निवासी युवती निकिता सहित हिमाचल के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

हमीरपुर :  हमीरपुर जिले के भोरंज थाना के तहत 18 और 20 मई को जल शक्ति विभाग के एमटीएस वर्कर और तीन आरोपियों से चिट्टा बरामदगी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ...
Translate »
error: Content is protected !!