बच्चों की वैज्ञानिक सोच को बढ़ाने में सहायक है चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस: कोमल मित्तल

by
होशियारपुर, 02 फरवरी :   डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि चिल्ड्रन  साइंस कांग्रेस बच्चों की वैज्ञानिक सोच को आगे बढ़ाने में मदद करती है। वे आज
रयात एंड बाहरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट होशियारपुर में चल रही 31वीं राज्य स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस के दूसरे दिन बच्चों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बच्चों के प्रोजेक्ट देखकर उनका हौंसला बढ़ाया। इस मौके पर उनके साथ सहायक कमिश्नर (शिकायतें) दिव्या.पी, ज़िला विकास फैलो ज़ोया सिद्दीकी,
जिला शिक्षा अधिकारी डॉ गुरिंदरजीत कौर, डॉ. के. एस. बाठ संयुक्त डायरेक्टर पंजाब स्टेट कौंसिल फ़ॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी,डॉ मंदाकिनी ठाकुर प्रोजेक्ट साइंटिस्ट पंजाब स्टेट कौंसिल फ़ॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी, कैम्पस डायरेक्टर डॉ. चंद्र मोहन भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि बच्चे जो प्रोजेक्ट लेकर आए हैं, उससे पता चलता है कि उन्होंने कई दिनों तक अपने गाइड अध्यापक के साथ मिलकर मेहनत की है। उन्होंने बच्चों से कहां की आज की चिल्ड्रन कांग्रेस को वे अपनी पहली सीढ़ी मानकर जीवन में आगे बढ़े और मेहनत का रास्ता कभी ना छोड़ें क्योंकि मेहनत के बल पर ही मंजिल को पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार बच्चों के अभिभावक तथा अध्यापक हमेशा ही उनकी मदद के लिए तत्पर रहते हैं।
कोमल मित्तल ने कहा कि पंजाब स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी बच्चों के आत्म विश्वास को बढ़ाने के लिए हमेशा ही आगे आती रही है बच्चे रिसर्च की दिशा में लगातार आगे बढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चे बड़ी से बड़ी समस्या का हल निकालने के लिए भी वैज्ञानिक तरीके से समाज की मदद करते हैं। इस मौके पर डॉक्टर के. एस.बाठ संयुक्त डायरेक्टर पंजाब स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी ने कहा कि आज दूसरे दिन 12 जिलों के बच्चों ने अपने प्रोजेक्ट पेश किए। प्रत्येक जिले की सीनियर व जूनियर वर्ग में टीमों ने हिस्सा लिया है। उन्होंने कहा कि आज का दौर विज्ञान का दौर है और बच्चे वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाते हुए हर चीज को कसौटी पर परखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को आगे बढ़ाने में उनके अभिभावकों के साथ-साथ अध्यापक भी पूरा साथ दे रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी डॉक्टर गुरिंदरजीत कौर ने इस मौके पर सभी जिलों से आए हुए बच्चों की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश स्तर की चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में भाग लेना उनकी योग्यता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि हर बच्चे में कोई ना कोई विशेष गुण जरूर होता है और उसी को बाहर लाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम सहायक सिद्ध होते हैं। इस मौके पर उप जिला शिक्षा अधिकारी धीरज वशिष्ठ तथा सुखविंदर सिंह, जिला कोऑर्डिनेटर अशोक कालिया, रयात एंड बाहरा से डॉक्टर ज्योत्सना, राजेंद्र मैडी, डॉ गौरव पराशर,किलेक्चरर संदीप कुमार सूद, राजीव कुमार, नीरज कंवर हरिंदर सिंह, डॉक्टर कुलदीप वालिया आदि भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मैं जिंदा हूं : 11 साल का एक लड़का, सुप्रीम कोर्ट की बेंच के सामने यह समझाने के लिए पेश, वह जीवित है और उससे जुड़ा हत्या का मामला फर्जी

नई दिल्ली : 11 साल का एक लड़का शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट की बेंच के सामने यह समझाने के लिए पेश हुआ कि वह जीवित है और उससे जुड़ा हत्या का मामला फर्जी है।...
article-image
पंजाब

AAP Govt Fails to Provide 100

Kapurthala /Jan 7/ Daljeet Ajnoha : Under the Viksit Bharat Employment and Livelihood Mission, rural workers will now receive 125 days of employment instead of the earlier 100 days. Provisions for unemployment allowance remain...
article-image
पंजाब

हल्का गढ़शंकर के समूह वोटरो का वोट डालने के लिए धन्यवाद : कांग्रेस कार्यकर्ताओं व समूह गढ़शंकर वासियों की सेवा के लिए दिन रात रहूंगा हाज़िर – अमरप्रीत सिंह लाली

गढ़शंकर : विधानसभा हल्का गढ़शंकर के समूह वोटरो का वोट डालने के लिए धन्यवाद करते हुए कांग्रेस के हल्का गढ़शंकर के इंचार्ज व युथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अमरप्रीत सिंह लाली ने सभी समाजिक,...
article-image
पंजाब

डेरा बाबा गोबिंद दास जी का वार्षिक समागम व भंडारा 15 जून को करवाया जाएगा : संत बाबा रविंदर दास

*इस वार्षिक समागम व भंडारे को समर्पित श्री अखंड पाठ साहिब 13 जून को आरम्भ किए जाएंगे /संत बाबा रविंदर दास *15 जून को श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के बाद निशान साहिब,...
Translate »
error: Content is protected !!