लूटपाट की घटनाओं को लेकर सैला खुर्द के लोगों दिया धरना

by

गढ़शंकर : सैला खुर्द के लोगों ने कस्बे में निरंतर हो रही लूटपाट की घटनाओं व इलाके में शरेआम बिक्री हो रहे नशे के विरुद्ध बाबा औघड़ धार्मिक स्थल के पास एक घंटे तक धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन की भनक लगते ही डीएसपी गढ़शंकर, एसएचओ माहिलपुर ने धरनास्थल पर पहुंचकर लोगों को असामजिक तत्वों पर नकेल कसने के आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। सैला खुर्द निवासियों की और से डीएसपी गढ़शंकर दलजीत सिंह खख को मांगपत्र सौंपा गया। इस दौरान धरने पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इलाके में पिछले दिनों से लूट की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है और लूटेरों शरेआम लोगों को अपना शिकार बना कर उनकी जान से खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों कबाड़ का काम करने वाले का शव उसकी दुकान से संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था और उसके बाद पेंट के व्यापारी वरिंदर गर्ग पर तीन लूटेरों ने तेजधार हथियारों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था और पुलिस अभी तक उन लूटेरों को गिरफ्तार करने में नाकाम रही है। डीएसपी गढ़शंकर को दिए मांगपत्र में कहा गया है कि पेंट व्यपारी वरिंदर गर्ग पर हमला करने वाले लूटेरों को सात दिनों में गिरफ्तार किया जाए अन्यथा सैला खुर्द के सहयोग से बाजार बंद कर सड़क जाम की जाएगी। जिसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। उनकी मां थी कि पुलिस चौकी सैला खुर्द में पुलिस कर्मियों की गिनती बढ़ाई जाए। संदिग्ध परिस्थितियों में मरे कबाड़ व्यापारी के कातिलों को जल्द पकड़ा जाए और सैला खुर्द की गलियों में बेचे जा रहे नशे के सुदगरो को गिरफ्तार किया जाए। इस धरने में कांग्रेस नेता सरिता शर्मा, परविंदर सिंह, राकेश, कमल, राजेश अग्रवाल, चरनजीत सिंह जथेधार, हरजीत सिंह भातपुर सहित भारी संख्या में दुकानदार उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लंपी स्किन बीमारी से पशुओं की मौत पर सांसद तिवारी ने प्रकट किया दुःख : पशु डिस्पेंसरियों व अस्पतालों में जरूरी डॉक्टर, स्टाफ व दवाएं मुहैया कराने में असफल रही सरकार

रोपड़: 6 अगस्त: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने लोकसभा क्षेत्र में तेजी से फैल रही लंपी स्किन की बीमारी के चलते सैंकड़ों पशुओं के बीमार पड़ने व...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जिस देश की प्रतिद्वंद्वी से होना था विनेश फोगाट का मैच, उसके गोल्ड मेडलिस्ट ने कहा- विनेश को मेडल दो!

भारत की स्टार रेसलर विनेश फोगाटको पेरिस ओलंपिक्स के फाइनल मुकाबले से पहले अयोग्य करार दिए जाने पर बवाल मचा हुआ है। विनेश बुधवार रात को यूएसए की सारा हिल्डेब्रांट के खिलाफ 50 किग्रा...
article-image
पंजाब

भारी बारिश से किसानों की फसलें के खराब होने व टूटी सडक़ों प्रति सरकार व प्रशासन ने अभी तक खानापूर्ति के ईलावा कुछ नहीं किया – पूर्व विधायक गोल्डी

गढ़शंकर । बरसात के चलते गत सप्ताह भारी बारिश के कारण गांव रामपुर, बिल्ड़ों, नंगलां सहित एक दर्जन गावों के खेतों में पानी घुसने से फसलें खराब हो गई थी और दो दर्जन से...
article-image
पंजाब

क्या AAP ने भाजपा से कर ली है डील? पंजाब में ‘विकसित भारत – जी राम जी’ योजना को लेकर कांग्रेस ने आप को घेरा

चंडीगढ़. कांग्रेस ने पंजाब सरकार के विकसित भारत-जी रामजी स्कीम लागू करने के फैसले पर सवाल उठाए हैं. राज्य कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने शनिवार को सरकार की ‘नीयत’ पर सवाल उठाए...
Translate »
error: Content is protected !!