डिवाइडर से टकराई फॉर्च्यूनर …5 लोगों की मौके पर मौत

by

चंडीगढ़ : पंजाब के बठिंडा में सड़क हादसे में गुजरात पुलिस की महिला कर्मी सहित 5 लोगों की मौत हो गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसर आज सुबह बठिंडा में गुरथड़ी गांव  के पास यह हादसा हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसे का शिकार हुए लोग बठिंडा से डबवाली की तरफ जा रहे थे। एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

महिला कर्मचारी की पहचान अमिता के तौर पर हुई

अधिकारियों ने बताया कि गुरथड़ी के पास मेन रोड पर एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई और दुर्घटना में पांच लोगों की जान चली गई। उन्होंने बताया कि मृतकों में एक गुजरात पुलिस की महिला कर्मचारी थी। उनकी पहचान अमिता के तौर पर हुई है।

गुजरात से पंजाब घूमने आए थे पांचों लोग

पुलिस सूत्रों ने बताया कि अमिता अपने चार दोस्तों चेतन, अंकुश, सतीश और भरत के साथ फॉर्च्यूनर गाड़ी से बठिंडा से गुजरात जा रही थी। इस बीच उनकी कार तेज गति की वजह से गुरथड़ी के पास मैन हाईवे पर डिवाइडर से टकरा गई। एसपी सिटी नरिंदर सिंह के अनुसार हादसे के बारे में मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार पांचों लोग गुजरात से पंजाब घूमने आए थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शंभू धमाके के बाद रेलवे की सुरक्षा सख्त, ड्रोन से होगी निगरानी और 24 घंटे होगी गश्त: रवनीत बिट्टू

पटियाला पुलिस द्वारा शंभू के पास फ्रेट कॉरिडोर रेलवे ट्रैक पर हुए धमाके के पीछे सक्रिय आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश किए जाने के एक दिन बाद केंद्र सरकार ने रेलवे सुरक्षा को लेकर कड़े...
article-image
पंजाब

सिविल अस्पताल गढ़शंकर में अग्नि सुरक्षा संबंधी जागरूक किया

गढ़शंकर, 5 मई: सिविल सर्जन होशियारपुर के निर्देशों के अनुसार, आज सिविल अस्पताल गढ़शंकर में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय बसरा के नेतृत्व में अग्नि सुरक्षा पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।...
article-image
पंजाब

तरनतारन उप-चुनाव : प्रत्याशियों ने मतदान कर अपनी-अपनी जीत का ठोका दावा

तरनतारन  : तरनतारन के उपचुनाव लिए पोलिंग केंद्रों का सभी प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशियों ने जायजा लेते हुए मतदान की रफ्तार को वोटरों का उत्साह करार दिया। हालांकि सभी ने अपनी-अपनी जीत का दावा...
article-image
पंजाब

बसपा का संविधान की प्रतिया फाडऩे वाले अकाली दल से समझौता बसपा के संविधान प्रति सम्मान के बारे में अपने आप व्यां हो रहा : आप

गढ़शंकर: विधान सभा हलका गढ़शंकर के आम आदमी पार्टी के नेता व नगर कौंसिल गढ़शंकर के बरिष्ठ उपाध्यक्ष सोम नाथ बंगड़, एससी विंग के जिला उपाध्यक्ष पहलवान मन्रपीत सिंह रोकी, ब्लाक अध्यक्ष गुरदियाल सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!