लॉ के चौथे वर्ष की एक की एक छात्रा बॉयफ्रेंड द्वारा धोखा दिए जाने की शिकायत लेकर पहुंची : पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी की लोक अदालत में

by

चंडीगढ़ : पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी की लोक अदालत में लॉ के चौथे वर्ष की एक की एक छात्रा बॉयफ्रेंड द्वारा धोखा दिए जाने की शिकायत लेकर पहुंची। युवती ने चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी को बॉयफ्रेंड द्वारा उसे वॉट्सऐप पर भेजे गए अश्लील कमेंट्स के प्रिंट आउट दिखाए। जिसे दस्तावेजों को देखकर मनीषा गुलाटी हैरान हो गई और उन्होंने लोक अदालत में ही सामने खड़े आरोपी लड़के को जमकर फटकार लगाई और फेसबुक अकाउंट पर लाइव होकर पुरी व्यथा बताई।
मनीषा गुलाटी ने लॉ स्टूडेंट से कहा कि वह कानून की पढ़ाई कर रही है। उसे लड़के द्वारा रिलेशनशिप में ऐसे आपत्तिजनक कमेंट करने और धोखा देने पर सजा दिलाकर अन्य लड़कियों के लिए मिसाल कायम करनी चाहिए और कहा लेकिन वह लड़के-लड़की के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें कैमरे के सामने नहीं लाई।
अदालत में केस दायर करने की सलाह
मनीषा गुलाटी ने कहा कि वह हैरान हैं कि इतने लंबे रिलेशनशिप के बाद भी कोई लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के बारे कैसे भद्दे कमेंट्स कर सकता है। उन्होंने लॉ स्टूडेंट को कहा कि वह आरोपी लड़के के खिलाफ अदालत में केस दायर करे। इसके लिए वह यह मानकर चले की मनीषा गुलाटी उसके साथ खड़ी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मंत्री से परेशान DM ने की खुदकुशी : 12 सेकेंड का वीडियो सामने आने के बाद मंत्री को देना पड़ा इस्तीफा !

अमृतसर। पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार के एक मंत्री का नाम सामने आने के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। अमृतसर वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर  गगनदीप सिंह रंधावा ने मंत्री के कारण...
article-image
Uncategorized , पंजाब

सरकारी स्कूल डघाम में वार्षिक परिणाम मौके बच्चों का सम्मान

गढ़शंकर, 28 मार्च : सरकारी हाई तथा प्राइमरी स्कूल डघाम में वार्षिक परिणाम मौके संयुक्त रूप से एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। वार्षिक परिणाम घोषित करने के पश्चात प्री प्राइमरी से नौवीं कक्षा...
article-image
पंजाब

BSP Demands Impartial Probe into

Hoshiarpur Daljeet Ajnoha/Oct.13– The Bahujan Samaj Party (BSP), under the leadership of Punjab president and former Rajya Sabha member Dr. Avtar Singh Karimpuri, staged statewide protests demanding an impartial investigation into the alleged caste-based...
Translate »
error: Content is protected !!